: जिले के 542 ग्रामों में जल जीवन मिशन तहत 74 हजार 132 घर में नल कनेक्शन...
Tue, Jul 18, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत जिले के 544 ग्रामों में 176383 परिवारों को वर्ष 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन निर्धारित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति समयावधि में पूर्ण करने के कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया, वर्तमान में 542 ग्रामों की ग्रामों के कार्यादेश जारी किये गये है। जिसके तहत अद्यतन 74132 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ne जल जीवन मिशन योजना के महत्वपूर्ण कार्य को मिशन मोड में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये एवं प्रत्येक अनुबंधकर्ता फर्म से उनको आबंटित उच्चस्तरीय टंकी की समीक्षा की गयी। वर्षा प्रारंभ होने के पूर्व 31 जुलाई तक अनिवार्यतः टंकी निर्माण का कार्य ग्राउण्ड लेवल तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ग्रामों में बिछाई जा रही पाइप लाईन कार्य अंतर्गत पाइप की गहराई कम से कम 1 मीटर रखी जाये, यह ठेकेदार सुनिश्चित करें। उन्होने समीक्षा के दौरान सदस्य सचिव को कार्य निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तायुक्त कराया जायें यदि कही पर गुणवत्ता विहीन कार्य पाये जाते हैं, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर तकनीकी अमला के सहयोग से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। कलेक्टर महोदय द्वारा पुनः निर्देश दिये गये कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने हेतु अनुबंधित फर्मों की सतत समीक्षा बैठक एवं कार्यों की मॉनिटरिंग किया जाये। यदि किसी अनुबंधित फर्म के द्वारा समय-सीमा के अंतर्गत समानुपातिक प्रगति नहीं पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध अनुबंध के नियमानुसार तत्काल अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
: 200 पदों पर सिलाई मशीन प्रशिक्षक की निकली भर्ती...
Tue, Jul 18, 2023
सूरजपुर
. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 25 जुलाई को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला सुनिश्चित की गई है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिलाई मशीन प्रशिक्षक के लिए 200 पदों पर भर्ती होनी है। इन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।
: ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना...
Mon, Jul 17, 2023
सूरजपुर
. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने तीनों विधानसभा प्रेमनगर, भटगांव और प्रतापपुर के निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन और प्रशिक्षण/ हैंड्स ऑन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम लगभग 3 महीने तक चलेगा।