: जमीन विवाद पर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार...
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर. थाना चंदौरा ग्राम खुन्शी दलदलीपारा जमीन विवाद में पिता के सामने बेटे की हत्या के मामले में पुलिस में 3 आरोपी गिरफ्तार किया है 2 फरार की पतासाजी में लगी हुई है. ग्राम खुन्शी दलदलीपारा निवासी तुलाराम राजवाड़े ने थाना चंदौरा में लिखित आवेदन देकर बताया कि अपने खेत में बीड़ा थहराने के लिए गए थे, दोपहर में खेत के दक्षिण तरफ मेरे हिस्से की जमीन को रामप्रताप राजवाड़े व उसके परिजन जोताई करने लगे तब मेरा बेटा रामलाल जाकर देखा और मना किया तब रामप्रताप, जेठूराम, चुलेश्वर राजवाडे़ व 2 अन्य लोगों ने गेडा, टांगी, कुदारी से रामलाल को मारकर हत्या कर दिए और मेरे परिजनों को भी मारपीट किए जो गांव तरफ भागकर जान बचाए। जिस पर धारा 147, 148, 149, 506, 323, 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चंदौरा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रामप्रताप राजवाड़े पिता स्व. प्रेमसाय उम्र 65 वर्ष, जेठूराम राजवाड़े पिता रामप्रताप उम्र 37 वर्ष व चुलेश्वर राजवाड़े पिता रामप्रताप उम्र 18 वर्ष 11 माह निवासी ग्राम खुन्शी दलदलीपारा, थाना चंदौरा को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर तीनों को गिरफ्तार किया है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा, थाना प्रभारी चंदौरा सी.पी.तिवारी, एएसआई रामसिंह, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, शैलेश सिंह, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, रविन्द्र जायसवाल, विनय कुजूर, रौशन सिंह, सेलबेस्टर लकड़ा व सैनिक ज्वाला प्रसाद सक्रिय रहे।
: 8 से 21 जुलाई तक बांक घाट मार्ग में आवागमन बंद रहेगा...
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर.
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, परियोजना क्रियान्वयन ईकाई सूरजपुर जिले के प्रस्ताव अनुसार ओड़गी से नवाटोला मार्ग के बांक घाट के कुछ टर्निंग में सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए इस मार्ग पर आवागमन पर रोक लगाया जाना आवश्यक है।अतः इस सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिये 08 जुलाई से 21 जुलाई तक ओड़गी से नवाटोला सड़क मार्ग के बांक घाट मार्ग में आवागमन पर सुरक्षात्मक दृष्टि से रोक लगाया गया है। उपरोक्त सड़क के प्रतिबंधित अवधि में जिला प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक राहगीर व समस्त जनमानस से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
: मतदाताओं जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम...
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर
. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग रिसर्च सेन्टर कृष्णपुर में निर्वाचन कार्यालय सूरजपुर की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी. बखला के द्वारा वोटर आई. डी. रजिस्ट्रेशन, वोटर जागरूकता एप्प व अन्य माध्यमों से वोटर आई.डी. में नाम जुड़वाने तथा सभी को मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिए संस्था में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों को वोटर हेल्पलाईन एप्प मोबाईल पर डाउनलोड कराया गया व फार्म 06 भरने का प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थियों को दिया गया। इसके साथ ही सभी कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर प्राचार्य श्री दिवाकर शुक्ला, श्री पवन त्यागी, श्रीमती वंदना दुबे, श्रीमती रेशमा टोप्पो, सुश्री प्रियंका तिरकी, एवं अन्य कर्मचारी के साथ 50 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय से पवन कुमार राठिया एवं अमित कुमार ठाकुर कार्यक्रम के अन्य सहयोग हेतु उपस्थित रहे।