: U-Win से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण करना होगा आसान...
Wed, Jul 12, 2023
सूरजपुर
. नियमित टीकाकरण के सुदृढीकरण तथा डिजीटलाईजेशन हेतु भारत सरकार द्वारा U-Win प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण के सत्र के प्लानिंग एवं सत्र का क्रियान्वयन टीकाकरण के रिपोर्टिंग टीकाकरण पश्चात सर्टिफिकेट लाभार्थियों का ड्यू लिस्ट तैयार करना U-Win पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन से किया जाना है। गर्भवती महिलाओं के मुख्य उद्देश्य से यू-विन नाम से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के पूर्व हेड काउंट सर्वे माह जुलाई में किया जाएगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 में मुख्य रूप से मिजल्स रूबेला वैक्सीन, निमोकोकल कॉगेट वैक्सीन साथ ही इस वर्ष प्रारम्भ किये गये, इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन के कवरेज को बढ़ाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूरजपुर के सभा कक्ष में जिले के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, एवं विकासखण्ड टीकाकरण नोडल, जिला मितानिन क्वार्डिनेटर सुपरवाईजरों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कराया गया। जिससे टीकाकरण की उपलब्धि शत् प्रतिशत के साथ लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
: एमआई हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की संपत्ति होगी कुर्क...
Wed, Jul 12, 2023
सूरजपुर.
अनियमित वित्तीय कंपनी एमआई हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर के संपत्ति कुर्क करने के संबंध मे जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए है। एमआई हेल्थ केयर ग्रुप लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल कुमार व पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के अन्य कंपनी के चेयरमैन द्वारा नमनाकला अम्बिकापुर में कार्यालय खोलकर सन 2011 से 2015 तक चिटफंड कंपनी चलाई जा रही थी। जिससे प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने जमीन की खरीदारी में किया था। संबधित विभागो द्वारा किये गए विभिन्न स्तर पर जांच के उपरांत यह पाया गया कि एमआई हेल्थकेयर प्रोडक्ट लिमिटेड तथा अन्य कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर व अन्य द्वारा आम जनता को धोखा देने के इरादे से फर्जी कंपनी बनाकर राशि जमा कराने का कार्य कराया गया। इसलिए वित्तीय स्थापना के निवेशको के हितों का संरक्षण करने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ निवेशकों के हितो के संरक्षण के लिए बनाये गये अधिनियम 2005 की धारा 7 उपधारा (1) प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी के नाम से ग्राम मसगा तहसील प्रतापपुर स्थित भूमि जिसका खसरा क्रमांक 311/1 व 315/13 कुल रकबा क्रमशः 0.38 व 0.45 हे. को कुर्क करने का अंतःकालीन आदेश कलेक्टर द्वारा पारित किया गया और आवश्यक कार्यवाही के लिए तहसीलदार प्रतापपुर को निर्देशित किया गया है।
: बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार...
Wed, Jul 12, 2023
सूरजपुर. आदिवासी युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपियों को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है| मंगलवार की सुबह ग्राम सरहरी निवासी कलिन्दर राम सांडिल्य मायापुर से पैदल घर सरहरी जाने निकला था, मायापुर में रोड़ बनाने का काम चलने पर वहीं रोड़ किनारे ग्रेडर मशीन के पास पहुंचा तो ग्रेडर मशीन का आपरेटर अभिषेक पटेल उसका साथी कृष्ण पटेल व सोनू राठौर के द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मोबाईल चोरी किए हो उसे बाधकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए, बाद में इसके परिजन वहां खोजते हुए आए और इसे घर ले गए। पुलिस से शिकायत पर प्रतापपुर ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 341, 294, 506, 323, 34 भादसं. एवं धारा 3-1 (आर-एस), 3-2 (व्ही)(क) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रतापपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपी अभिषेक पटेल पिता विजय पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम बिरहोली, थाना रिखी, जिला कटनी, कृष्ण पटेल पिता दामोदर पटेल उम्र 20 वर्ष ग्राम बड़ागांव, चौकी गेलहरी, थाना कोठला जिला कटनी एवं सोनू राठौर पिता मोतीलाल उम्र 19 वर्ष ग्राम चांदपुर, थाना जैतहरी, जिला अनूपपपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर तीनों आरोपियों गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा व उनकी टीम सक्रिय रही।