: एनएचएम की लिखित परीक्षा 6 अप्रैल को..
Mon, Apr 3, 2023
सूरजपुर.
नर्सिंग ऑफिसर (एन.एच.एम.) रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 24 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे 25 जनवरी 2023 के माध्यम से अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया था, उक्त दक्षता, लिखित एवं परीक्षा का पुनः आयोजन किया गया है, 06 अप्रैल 2023 को समय प्रातः 10ः30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज पर्री में आयोजन किया जाना नियत किया गया है। लिखित परीक्षा की तिथि व अन्य जानकारी जिला सूरजपुर के
www.surajpur.gov.in
में देख सकतें है।
: ओपन परीक्षा में 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित...
Mon, Apr 3, 2023
सूरजपुर
. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी मार्च-अप्रैल 2023 के तहत इस जिले के कुल 09 परीक्षा केन्द्रों में जीव विज्ञान की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। जिसमें सूरजपुर से कुल दर्ज संख्या 1139 और उपस्थित परीक्षार्थी की संख्या 1048 अनुपस्थित परीक्षार्थी संख्या 91 और जिले से शा. बालक उ.मा.वि. ओड़गी से कुल 03 नकल प्रकरण दर्ज किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर से सहायक जिला क्रीडा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल के द्वारा शा.बालक उ.मा.वि. भैयाथान का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित होना पाया गया तथा कही से किसी प्रकार अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
: शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल 2023 से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता...
Fri, Mar 31, 2023
सूरजपर
. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 अप्रैल 2023 से संपूर्ण राज्य में लागू किया जा रहा है। ऐसे युवा जो छत्तीसगढ़ के निवासी हो जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष तक हो इस योजना का लाभ ले सकते है। आवेदक को न्यूनतम बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसके स्वयं का कोई आय न हो एवं आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आये रूपये 2.50,000.00 शब्दों में (दो लाख पचास हजार) से अधिक न हो। आवेदक का रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना होना आवश्यक है। जिले का योग्य आवेदक जो इसकी पात्रता रखता है, वह अप्रैल माह के किसी भी तारीख को यदि बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करता है तो किसी भी प्रकार की कटौती न करते हुए उसे पूर्ण भुगतान किया जायेगा। आवेदक कही से भी बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन कर सकतें है, जैसे सीएससी, च्वाईस सेंटर या स्वयं के साधन से आवेदन वेबसाईट
www.berojgaribhatta.cg.nic.in
पर किया जा सकता है।