: शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित...
Wed, Mar 29, 2023
सूरजपुर.
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छत्तरपुर, महेशपुर, रामनगर, पसला, झाॅसी एवं पतरापारा विकासखण्ड सूरजपुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 12 अप्रैल 2023 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
: वरिष्ठ नागरिक संभाग स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन...
Tue, Mar 28, 2023
सूरजपुर.
वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय जिला- मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, चिरमिरी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर एवं जशपुर को सम्मिलित कर समस्त जिलों वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकतानुसार छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत(डेन्चर) व्हील चेयर आदि के लिए परीक्षण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह का आयोजन नगर के साधूराम सेवाकुंज में किया गया। उप संचालक समाज कल्याण सूरजपुर श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया तथा पुष्पगुच्छ देकर सबका स्वागत किया।कार्यक्रम में संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह में सरगुजा संभाग से 11400 वरिष्ठजन उपस्थित हुए। वरिष्ठ नागरिकजनों का शारीरिक, नेत्र, कान, नाक गला व नकली दांत, अस्थि रोग आदि परीक्षण व साथ ही सामान्य चेकअप आदि का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जिला अस्पताल के रेडक्रास विभाग द्वारा लोगों को हाइजीन किट प्रदान किया गया। मंच से जगमोहन सूरजपुर, मोहन, भुकसाय, अमर साय, बुधराम, सुखनंदन, राम बकस, खेम साय, रामफल, राम साय सरगुजा, सूर्यवंशी बलरामपुर, शिवप्रसाद कोरिया, रामकुमार मनेन्द्रगढ़ तथा जसमत सिंह जशपुर को प्रतिकात्क रूप से छड़ी एवं हाइजीन किट प्रदान किया गया। इस दौरान उप संचालक समाज कल्याण अम्बिकापुर डी.के राय ने सभी अतिथियों एवं आये हुए वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजनों, विशेेषज्ञ डाक्टरों एवं उनके सहयोगियों तथा कार्यक्रम उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
: 1 अप्रैल से प्रारंभ होगी बेरोजगारी भत्ता योजना की प्रक्रिया...
Tue, Mar 28, 2023
सूरजपुर. कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एक अप्रैल से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है की जानकारी ली एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन से लेकर आवेदन के सत्यापन सब कुछ ऑनलाइन होगा। राज्य सरकार इसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार करा रही है। युवाओं को इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन का नैतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदकों के भत्ते की मंजूरी जनपद पंचायत सीईओ व नगर पालिका परिषद , नगर पंचायत देंगे मंजूरी के बाद हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे आवेदकों के खातें में किया जाएगा।