: नाव पलटने से पति पत्नी मौत...
Thu, Feb 23, 2023
सूरजपुर. जिले के प्रेमनगर के रामेश्वरनगर में नाव पलटने से पति पत्नी के मौत हो गई है।घटना हसदो नदी के डुबान क्षेत्र में बांगो बांध की है। कल तक पति पत्नी के तलाश में नगर सेना व गोताखोर लगे हुए है।जहाँ हादसा हुआ है वहां पानी का तेज बहाव होने से रेस्क्यू टीम को भारी जदोजहद करनी पड़ी ।बताया गया है कि प्रेमनगर ब्लॉक के रामेश्वरनगर पंचायत के ग्राम हरिहरपुर के चार लोग बुधवार को एक नाव से कोरबा जिले के सतपता बाजार जा रहे थे।जैसे ही गांव से निकले ही थे कि नाव अनबैलेंस हो कर पलट गई जिससे उसमे सवार चार में से दो लोग तो किसी तरह तेर कर बाहर निकल गए पर हरिहरपुर के पति पत्नी लापता हो गए।जिसकी सूचना पर सूरजपुर से नगर सेना की रेस्कयू टीम पहुची हुई है और पति पत्नी की तलाश की , आज दोनो पति श्रवण सिंह,पत्नी श्याम बाई का शव को बरामद कर लिया, फिलहाल प्रेमनगर पुलिस विवेचना में जुटी हुई है,, वही इलाके में शोक का माहोल बना हुआ है.
: बाराती वाहन पलटी...2 की मौत...दर्जनों घायल...
Thu, Feb 23, 2023
राजेश सोनी
सूरजपुर.जिले के दो अलग अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत हो गई तो वही एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है जिनमे से 2 की हालत गभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. घटना से शादी की ख़ुशी मातम में बदल गया. पहली घटना बेदमी गांव के शंकर चौक की है जहाँ पर बाराती वाहन तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी जिसमे सवार 17 लोग घायल हो गए जिन्हें ओड़गी स्वास्थ केंद्र लाया गया उपचार उपरांत जिला अस्पताल भेज दिया गया जहाँ पर उपचार किया जा रहा है.
दूसरी घटना बसदेइ चौकी के बंजा गांव की है बारात से लौट रही स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार सोनू 30 वर्ष कुरवा, ऋषभ 27 वर्ष कुंम्दा निवासी की मौत हो गई तो वही 2 की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. दोनों सड़क दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर स्वास्थ अमला पूरी मुस्तैदी से उपचार में लगा रहा,खुद डॉ o अजय मरकाम डॉक्टरों की टीम के साथ लगे रहे, इस दौरान अस्पताल में परिजनों सहित रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।
: बारात से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई.. 30 से ज्यादा घायल…
Thu, Feb 23, 2023
सूरजपुर- बारात से लौटते हुए तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कई लोग घायल है जिसमे महिला बच्चे भी शामिल है.
महुली गांव से पिकअप से बेदमी बारात पहुची थी.आज सुबह बेदमी से लौटते तेज रफ्तार पिकअप शंकर चौक के पास पेड़ से जा टकराई, उसमे सवार ताश की पत्ते की हवा में उड़कर सड़क पर बिछ गई, जिसमे कई लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है हालांकि सभी घायलों को ओड़गी स्वास्थ केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर 20 से ज्यादा गंभीर घायलों को सूरजपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
35 से ज्यादा थे सवार..
बताया जा रहा कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66,61419 में 35 से ज्यादा बाराती सवार थे जिसमें महिला बच्चे भी रहे, आज सुबह 8 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई ..