: चरित्र को लेकर पत्नी की हत्या...आरोपी पति गिरफ्तार...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर. चरित्र शंका को हुए वाद-विवाद में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा. पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर की है जहा के रहने वाले उमेश देवांगन ने पत्नी हुलशिया को शनिवार को हत्या कर जयनगर थाने पहुचकर पत्नी की अज्ञात कारण से मृत्यु होन बताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक होना लेख किए जाने पर धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस की जाँच विवेचना में पाया गया कि मृतिका और उसका पति का पूर्व में चरित्र शंका को लेकर वाद-विवाद होता रहता था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश देवांगन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शनिवार की रात पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए वाद-विवाद होने पर गुस्से में आकर पत्नी का बाल पकड़कर खेत के पास बने पत्थर के दिवाल में टकराकर हत्या करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी उमेश देवांगन 40 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना जयनगर को गिरफ्तार कर जे ल्भेज दिया है.
: बसदेइ और खडगवा कला गौठान में लेयर बर्ड यूनिट का संचालन...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर.
जिला खनिज न्यास निधि से सूरजपुर जिले के तीन गौठानों में ग्राम बसदेइ विकास खण्ड सूरजपुर, ग्राम पंचायत खोपा विकास खण्ड भैयाथान, ग्राम खड़गवा कला विकास खण्ड प्रतापपुर में लेयर बर्ड यूनिट की स्थापना की गई जिसमे बसदेइ एवं खड़गवा कला में यूनिट का संचालन प्रारंभ हो चूका है । प्रत्येक यूनिट की क्षमता 1000 बर्ड की है इसमें ली गई मुर्गिया द्वारा लगभग एक सप्ताह बाद अंडा प्रदाय करना प्रारंभ होगा। जो 72 सप्ताह तक प्रतिदिन प्रति बर्ड एक अंडे का विमोचन किया जावेगा ।लेयर बर्ड प्रोजेक्ट में मुर्गिया परतों में रखी जाती है। इनके केज से ही पानी पीने, चारा लेने और अंडा संग्रहण के अलग-अलग स्त्रोत बने होते हैं। इन यूनिट का संचालन प्रत्येक गौठान में संलग्न महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है.
: शासकीय सेवकों का एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने फॉर्म 24 फरवरी के तक अपलोड करना होगा...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य भविष्य निधि क्रियान्वयन के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार 01 नवम्बर 2004 अथवा उसके पश्चात नियुक्त शासकीय सेवको हेतु नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप 01 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन का लाभ लेने अथवा एन.पी.एस में यथावत बने रहने के विकल्प का प्रावधान किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी अनिल बारी ने बताया की समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस में रहने हेतु विकल्प फार्म निर्धारित तिथि 24 फरवरी 2023 के पूर्व तक अनिवार्यतः कार्मिक संपदा में अपलोड करना होगा।