: 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
Tue, Jun 5, 2018
रितेश तम्बोली नारायणपुर
नारायणपुर- जिला अस्पताल के इनडोर के गेट पर आज सुबह 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के विरोध में मृतक के परिजनो और भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारीयो ने शवो को गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया, एसडीएम और एसपी के आने के बाद शांत हुए प्रदर्शनकारी | वही एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही स्वीकारी और कहा कि इस पर कार्यवाही कि जायेगी! नारायणपुर जिला अस्पताल के इनडोर के गेट पर आज सुबह 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के विरोध में मृतक के परिजनो और भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारीयो ने शवो को गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया | परिजनों ने बताया कि एक महिला मनाय जो कि करलखा कि रहने वाली है जिसे मधुमक्खी ने काटा था और दूसरा शम्भू दुग्गा नाम का युवक जिसे पेट दर्द कि शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के कारण दोनों कि मौत हो गयी!
अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर कि लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ ही सम्बंधित डॉक्टर को बर्खाशत करने कि मांग कि, वही एसडीएम के जिला अस्पताल पहुचने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए | इस पुरे मामले को समझने के बाद नारायणपुर के एसडीएम दिनेश नाग ने अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही स्वीकार करते हुए पुरे मामले कि जाच कर नाईट ड्यूटी में पदस्थ सम्बंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा,नारायणपुर के जिला अस्पताल में इस तरह कि कई घटनाए इसके पहले भी घट चुकी है लेकिन मृतक के परिजनों को जाच के बाद कार्यवाही का आश्वाशन देकर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बचते नज़र आते है ? अब देखना ये होगा कि एसडीएम के आश्वाशन के बाद क्या और किस तरह कि कार्यवाही होगी ये देखने वाली बात होगी ?
: पाषर्द ने बरसात पूर्व नालियों के साफ सफाई की मांग की
Mon, Jun 4, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर नगर पालिका परिषद् के वार्ड क्रमांक 7 के पाषर्द गेबिनाथ साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर बरसात पूर्व नालियों के साफ सफाई की मांग की,उन्होंने नगर के सभी वार्डो में नालियों के जाम होने क्षतिग्रस्त नालियों होने पर गन्दा पानी सड़क पर बहने पर नगर पालिका को पत्र लिखकर बरसात पूर्व नालियों के साफ सफाई करने की मांग की हे!
: रोजगार गारंटी के तहत कुआं JCB मशीन से खुदाई का मामला..
Mon, Jun 4, 2018
रमेश गुप्ता चांदनी बिहारपुर
चांदनी बिहारपुर-सूरजपुर जिला के दूरदराज क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत अवंतिकापुर में रोजगार गारंटी के तहत कुवा डबरी का निर्माण JCB मशीन के द्वारा दबंगई के साथ किया जा रहा है, मनरेगा के तहत आने वाले हितग्राहियों से यह कार्य करवाना है ग्राम पंचायत अवंतिकापुर के सरपंच सचिव, कालिका प्रसाद जायसवाल के द्वारा गरीब मजदूरो के हक़ पे डाका डालते हुए दिनदहाड़े JCB मशीन से मनरेगा के तहत कुआं को खुदाई करवाया जा रहा है बरहाल क्षेत्र के मनरेगा के मजदूर देखते ही देखते रह गए! तो वही मनरेगा के तहत कुआं को जेसीबी मशीन से करवाए जाने पर मजदूर ने शिकायत कलेक्टर से कर कार्यवाही की मांग की है!