: अजय सिंह सरपंच पद पर हुए निर्वाचित
Sun, Jun 24, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
सूरजपुर के डिजिटल ग्राम पंचायत सिलफिली में सरपंच चुनाव में अजय सिंह ने 199 मतों से दशरथ सिंह को हराकर सरपंच पद की कुर्सी पर कब्जा किया, आज हुए मतदान में
खेती किसानी का सीजन होने के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं में मतदान को लेकर सुबह के समय उत्साह देखा गया
पुरुष की अपेक्षा महिलाओ ने
ज्यादा उत्साह दिखाते हुए जमकर मतदान किया,बरहाल मतदान में कुल वोट 1306 डाले गए जिसमे से 29 वोट निरस्त हुए जिसमे अजय सिंह को 738 वोट तो वही दशरथ सिंह को 539 मत प्राप्त हुए,निर्वाचन अधिकारी ने अजय सिंह को 199 मतों से विजयी घोषित किया!
: डिजिटल ग्राम पंचायत सिलफिली में सरपंच पद पर अजय सिंह हुए निर्वाचित
Sun, Jun 24, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
सूरजपुर विकासखण्ड डिजिटल ग्राम पंचायत सिलफिली में सरपंच पद हेतु रिक्त पद के चुनाव संपन्न हुआ,सरपच पद के लिए दो प्रत्याशियों बीच मुकाबला रहा जिसमे अजय सिंह और दशरथ के बीच काटो का टक्कर के बीच मतदान अजय सिंह 212 वोट से विजयी हुए
,जिले में एक मात्र त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव डिजिटल ग्राम पंचायत सिलफिली में था,सरपंच पद के हुए मतदान में खेती किसानी का सीजन होने के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं में मतदान को लेकर सुबह के समय उत्साह देखा गया
पुरुष की अपेक्षा महिलाओ ने
ज्यादा उत्साह दिखाते हुए जमकर मतदान किया,बरहाल मतदान में कुल मतदान 85.3 प्रतिशत रहा,जिसमे पुरुष 85.1 के साथ 85.7 महिलाओ प्रतिशत रहा,
मतदान की गणना में 212 मत से अजय सिंह ने दशरथ को हराकर
सिलफिली ग्राम पंचायत का सरपंच पद पर कब्ज़ा किया!
: पुलिस परिवार का धरना आंदोलन रोकने के लिये विशेष अभियान
Sun, Jun 24, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-अन्य जिलो की तरह सूरजपुर जिले मे भी पुलिस प्रसाशन ने 25 तारीख को रायपुर मे होने वाले पुलिस परिवार का धरना आंदोलन मे भाग लेने जाने से रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है,सूत्रो के मुताबिक सूरजपुर जिले से 25 को रायपुर आंदोलन मे जाने वालो की विषेष तौर पर निगरानी की जा रही है बकायदा इसके लिये रणनीति बनाकर पुलिस यात्री बस वाहन बुकिंग करने वालो से जानकारी जुटाई जा रही है,इसके अलावा कई शिफ्ट मे पुलिस के अधिकारी कर्मचारियो को रेलवे स्टेषन,बस स्टैन्ड, मुख्य मार्ग पर डयूटी लगाई जा रही है,साथ ही लोकल टैक्सी यात्री बस व्यक्तिगत वाहनो की बुंकंग जो लिया जाता है उनके मालिक व चालको से सम्पर्क किये जा रहे है,कुल मिलकार किसी भी परिस्थिति मे पुलिस परिवार को धरना स्थल पर जाने से रोका जा सके!
तो वही सूरजपुर पुलिस परिवार की ओर से अगुआ रही वंदना सिह ने बताया कि सूरजपुर से लगभग कई लोग अपने विभिन्न साधनों से रायपुर धरना स्थल पर पहुच रहे है चाहे इसके लिये पुलिस प्रसाषन कितनी भी रोक अवरोध लगाये,साथ ही उन्होने पुलिस के आला अधिकारियो से अपील की है कि किसी भी महिला से दुर्यव्यवहार न करे उनका यह प्रदर्शन शांती पुर्वक रहेगा!
जिले सहित छत्तीसगढ़ के सभी लोग पुलिस परिवार का धरना आन्दोलन बड़े नजदीकी से देख रहे दिन प्रतिदिन नए नए तथ्य आने से यह लड़ाई रोमांचक हो गया है कुल मिलकर यह किसी 20-20 क्रिकेट का मुकाबला लग रहा है कोन किस पर भारी पड़ेगा किसकी जीत होगी यह आने वाला समय ही बताएगा!
एक तरफ पुलिस परिवार तो वही दुसरो ओर पुलिस
प्रसाशन कमर काश कर आमने सामने खड़े है यह गजब का संयोग,पुलिस परिवार अपने पुरे सबाब पर जिद्द पर है तो वही पुलिस प्रसाशन किसी भी परिस्थिति मे इस आन्दोलन रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए विवश है अब देखना होगा किस में कितना दम
है यह तो कल 25 तारीख को ही पता चलेगा!