: कांग्रेस के विधान सभा स्तरीय संकल्प शिविर जिले में 5 व 6 को
Thu, May 31, 2018
राजेश सोनीसूरजपुर-प्रदेशव्यापी संकल्प शिविरों का आयोजन जिले में 5 व 6 जून को तीनों विधान सभाओं में संकल्प शिविर आयोजित होंगे।प्रेमनगर,भटगांव व प्रतापपुर के विशाल संकल्प शिविर की तैयारियो को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने भी जिले में बैठक कर तैयारियो का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कांग्रेस के AICC मेम्बर सुनील अग्रवाल ने बताया कि 5 जून को भटगांव के ग्राम खोपा व प्रतापपुर के ग्राम सत्तीपारा में संकल्प शिविर आहूत होंगे।वही 6 जून को प्रेमनगर विधान सभा का शिविर ग्राम पटना में आयोजित होगा।संकल्प शिविर की तैयारियो को लेकर स्थानीय विश्राम गृह में जिले के विधायकों व पार्टी पदाधिकारियो की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई और उसके उपरान्त आयाजन स्थलों का निरीक्षण किया गया।संकल्प शिविर में प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव,पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत,राज्य सभा सांसद छाया वर्मा,पूर्व सांसद करुणा शुक्ला,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद चौबे सहित आला पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।शिविर की तैयारियो में विधायक खेल साय सिंह,पारस नाथ राजवाड़े व पूर्व मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह आवश्यक तैयारियो को लेकर पार्टी बैठक के साथ ब्लाक,जोन व सेक्टर प्रभारियो की बैठक लेकर आयोजन की सफलता के लिए स्वयं कमान संभाले हुए है।
आज की आहूत बैठक में विद्यायक खेल साय सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते,लाल चंद अग्रवाल,नरेश राजवाड़े,सुनील अग्रवाल,मेही साहू,तुलसी यादव,राम चन्द्र यादव,दुर्गा शंकर दीक्षित,विमलेश दत्त तिवारी,अजय अग्रवाल,काली चरण अग्रवाल,जफर हैदर,नरसिह नारायण,जकेश राजवाड़े,समशेर खान,शिव नारायण गुप्ता,अविनाश यादव,नैतिक अग्रवाल,जगदीश गुप्ता व कांग्रेस जन उपस्थित थे।
: वरिष्ठ जनो का सम्मान.. भाजपा की परंपरा
Wed, May 30, 2018
सूरजपुर
- ग्राम पंचायत सत्यनगर जनपद पंचायत भैयाथान मे पदयात्रा कर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहद सोचालय निर्माण का जायजा लिया एवं तपती धुप मे घर घर जाकर सोचालय का उपयोगीता करने के लिये प्रेरित किया। पद यात्रा मे माननीय गिरिश गुप्ता उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर,श्री बिरसाय सरपंच,श्री धर्मेन्द्र सिंह सचिव,श्री संजय सिंह स्वच्छता जिला सलाहकार, स्वच्छता दुत, चतुरगुन,श्री विपिन किशोर खलखो,लखन राम सब ईन्जीनीयर सहीत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन पदयात्रा मे उपस्थित थे।
वरिष्ठ जनो से सम्पर्क एवं श्री फल से सम्मान ग्राम पंचायत सत्यनगर मे वरिष्ठ जन से मुलाकात कर श्रीफल से सम्मान किया। श्री देवसाय पंडा,श्री फुलेश्वरी,श्री शुरेन्द्र शुक्ला,श्री रमेती कुशवाहा,श्री संकेलिया बाई ,श्री रामचंदर यादव,सहीत अन्य को सम्मान किया।
विभिन्न ग्राम पंचायत के वरिष्ठजनो का सम्मान माननीय् गिरीश गुप्ता उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर ने विभिन्न ग्राम पंचायतो के वरिष्ठजनो का सम्मान श्री फल से किया । साथ ही केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना का जानकारी देते हुए सरकार के लिए सुझाव मांग किया। जिसमे वरिष्ठ जनो ने मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन का सराहना किया। तथा चौथी बार भाजपा सरकार को पुनः सत्ता में बैठाने का आशीर्वाद दिये,
श्री शिवशरण पाण्डेय अघिना,श्री भोला बैजनाथपुर, श्री सागर सिंह लक्ष्मी पुर, श्री राजपाल बरोल,श्री मोती लाल छिंदपारा,श्री नंदलाला तेलगवा,श्री नानगेतु धरती पारा,श्री मेहन्दी हसन सलका,श्री रामचंदर खोपा,श्री जितेन्द्र कुमार करकोली,श्री नरेन्द्र राजवाड़े पोड़ी,श्री ललित मलगा,श्री गोपाल लेलगवां ,श्री मोगली चंदरपुर,श्री नानपैकरा टईया,श्री जगेश कोटेया,श्री रामु कसकेला सहीत सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर श्रीफल एवं भाजपा पट्टा पहनाकर सम्मान किया। तथा आने वाले चुनाव में भटगांव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाने का अपील किया।
ग्राम पंचायत सलका ग्राम सभा मे उपस्थित हो कर संचार क्रांति योजना ( जुड़ता छत्तीसगढ़- बढता छत्तीसगढ़ ) के तहद मोबाइल वितरण फ़ार्म भरवाया ओर लोगों से कहा की आपने कभी मोबाईल माँगा नही लेकिन डाक्टर रमन सिंह ने आपके जरूरत को समझा ओर पुरे छत्तीसगढ़ मे 55लाख मोबाइल बाटने का निर्णय लिया। ऐसे यशस्वी मुख्य मंत्री डाक्टर रमन सिंह,एवं लोकप्रिय गृह मंत्री माननीय रामसेवक पैकरा जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं