ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: बर्खास्त आरक्षक से मिलने जेल पहुंचे गृहमंत्री- गृहमंत्री रामसेवक पैकरा

Admin

Sat, Jun 30, 2018
प्रवेश गोयल रायपुर- पुलिस परिवार के आन्दोलन को हवा देने के आरोप में देशद्रोह की धाराओं में जेल भेजे गए राकेश यादव से प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने केन्द्रीय जेल में जाकर भेट की। जेल के भीतर हुई ये मुलाकात लगभग आधे घंटे चली। इस दौरान पुलिस और जेल के कुछ बड़े अधिकारी भी उपस्थित थे। जेल में रेशम विभाग द्वारा आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गृहमंत्री की यादव से भेंट हुई। इस भेट को लेकर पुलिस विभाग में खासी चर्चा हो रही है। जेल सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच पुलिस सुधार को लेकर बात हुई है। वही, सोशल मीडिया में लोग कह रहे हैं कि पुलिस परिवारों की एकजुटता का ही परिणाम है कि जिस व्यक्ति को पहले सिस्टम ने देशद्रोह बताकर बुक कर दिया था, आज उसी व्यक्ति से संवाद करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री को बाध्य होना पड़ रहा है! बता दें कि 25 जून को हुए आन्दोलन के दो दिन पहले से ही पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। जेल भेजे जाने के बाद से राजेश यादव जेल में ही अनशन पर बैठे हुए हैं। इधर, आन्दोलन के दौरान पुलिस परिवार की अभूतपूर्व एकजुटता से सरकार के समक्ष भी परेशानी खड़ी होने लगी है। चुनावी साल में पुलिस परिवारों की मांगों की अनदेखी करना भाजपा को भारी पड सकता है। इसे देखते हुए पहले इनकी मांगों को लेकर सरकार विचार करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में उस दौरान बनी परिस्थितियों से अप्रसन्न हुए आन्दोलन के अगुवाओं को साधने का काम किया जा रहा है। गृहमंत्री की राकेश यादव से हुई भेट को भी इसी सन्दर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें