: महतारी वंदन योजना में गैर विवाहित युवतियां योजना का फायदा उठा रही...
Sat, Dec 28, 2024
जगदलपुर. बस्तर में एक बार फिर महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, इस बार फर्जीवाड़े का आरोप खुद भाजपा के नेताओं ने लगाया है, दरअसल बस्तर विधानसभा के बकावंड ब्लॉक के टलनार पंचायत में कथित तौर पर गैर विवाहित युवतिया को योजना का लाभ दिए जाने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया और इसकी शिकायत कुछ दिन पहले ही एसडीएम को की गई थी, बस्तर ब्लॉक के तालुर में सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े की खबर के बीच यह मामला भी अब जोर पकड़ने लगा. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रतिनिधि द्वारा अपने रसूख का उपयोग कर गलत तरीके से गैर विवाहित युवतियों को इसका फायदा दिलाने का आरोप लगाया गया है, बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने इस मामले में भी जांच के आदेश दे दिए गए है कलेक्टर ने माना है कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे हितग्राही विवाहित नहीं है कलेक्टर ने जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की बात कही है।
: ईडी की कार्यवाही,कवासी लखमा समेत 4 जगहों पर छापा....
Sat, Dec 28, 2024
सुकमा. छत्तीसगढ़ में ED सक्रिय नजर आ रही है. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ED की टीम ने की बड़ी छापामार कार्रवाई की है. ED की टीम सुकमा जिले में रेड कर रही है. सुकमा जिला मुख्यालय में चार ठिकानों पर ED का छापा जारी है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर ईडी का छापा पड़ा है|
: उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल, जनता है बेहाल...
Sat, Dec 28, 2024
राजनांदगाव. डोंगरगाव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत- करमतरा के उप स्वास्थ्य केंद्र मे असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर पांच वर्षों से रात मे कभी नहीं जाती अस्पताल आया और नर्स डिलवरी केस को करती है हेंडल वही मुख्यलाय मे नहीं रहती डॉक्टर चलाती है अपनी मनमानी जिसके चलते ग्रामीण है और स्टाफ परेशान है| गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर नये- नये योजना ला रही है सरकार गाँव गरीब को स्वास्थ्य सुविधा सुनिचित करने हर हर संभव कोशिश कर रहा है वही गाँव मे उप स्वास्थ्य सुविधा के लिए उस डॉक्टर पर मरीज निर्भर रहते है पर राजनांदगाँव जिले के डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मे उप स्वास्थ्य केंद्र है जिसमे मरीजों को प्राथमिक उपचार मिल सके लेकिन सरकार की छवि को किस तरह धूंधला किया जा रहा है| ग्राम करमतरा मे पिछले 5 वर्षों से असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर तैनात है दिन मे अपनी ड्यूटी तो करती है पर रात मे कभी भी डिलीवरी मरीज आ जाती है तो फोन पर मरीज का हाल चाल पुंछ कर नर्स और आया को निर्देश कर देती है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज रिफर कर दो पर अपना खुद नहीं आती है, वही नर्स और आया डिलीवरी केस को 5 वर्षो से बिना डॉक्टर के डिलवरी केस को हेंडल कर रही है वही अपनी मनमानी दिखाते असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर पूरे स्टाफ नर्स और आया को धमका कर रखी है जिसके करण कोई कुछ नहीं बोल पा रहे है वही दो दिन पहले सुखरी ग्राम से एक प्रसव के मामला आया था पर असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर उसी समय अपना काम से स्वास्थ्य केन्द्र आई और मरीज को देखे बिना ही चली गई । उसके बाद मरीज परिजनों के साथ अपने घर चले गये। और फिर रात दर्द जब अधिक हुआ तो रात मे मरीज अस्पताल पहुंची पर डॉक्टर नहीं थी नर्स, आया और चौकीदार ही अस्पताल मे थे, जब मिडिया की टीम पहुंची तो सारा मामला खुलकर सामने आया की अस्पताल मे पिछले 5 वर्षों से रात मे डिलवरी मरीज आने पर डॉक्टर नहीं नर्स ओर आया ही डिलवरी मरीज को निपटाते है वही एक खास बात यह भी है की डॉक्टर मेडम राजनांदगाँव के पेण्ड्री मे रहती है और जहाँ अस्पताल करमतरा मे है लगभग इसकी दूरी 15 किलोमीटर होगीं। वही सारे नर्स स्टाप रहती है पर असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर नहीं रहती, कुछ देर में सरपंच भी ग्रामीणों के साथ मरीज का हालचाल पता करने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे| वही ग्राम-पंचायत करमतरा की महिला सरपंच रोमश्वरी साहू ने पूरे मामले का संज्ञान मे आते ही कलेक्टर महोदय मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस पर जांच कर तत्काल कार्यवाही करने की बात कही है|