: सगे भाइयो पर हमला,शादी में कर रहे थे विडिओ शूटिंग...
Wed, Apr 16, 2025
सौरभ द्विवेदी
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में कानून व्यवस्था सरकारी कागजो में है.आये दिन किसी न किसी वारदात में चाक़ू तलवार चल रही है. जिम्मेदार तमाशबीन बने बैठे है. धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में देर रात शादी की फोटोग्राफी करने गए दो सगे भाइयों पर तलवार और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया . खून से लथपथ दोनो भाइयों को धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया. आज दोनो भाइयों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर एसपी दफ्तर पहुँच कर शिकायत की है जिसमे बताया गया है कि 14 तारीख की रात 11 बजे ये दो सगे भाइयों ने नगर पंचायत भखारा में शादी की फोटोग्राफी का आर्डर लिया था और बस स्टैंड भखारा में शादी की शूटिंग कर रहे थे उसी बीच छोटू माल अपने साथियों ने आकर अश्लील गाली देते अपने पास रखे तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया...जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगो ने बिच बचाव कर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है अब पुलिस आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है यह देखना बाकी है..?
: सुशासन तिहार: आदिवासी युवक की शादी के लिए लड़की ढूंढने वाली माँग पत्र सोशल मीडिया में वायरल.
Fri, Apr 11, 2025
राजेश सोनी
धमतरी. छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों की मांगों और शिकायतों के निवारण हेतु 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गाँव गाँव मे सुशासन तिहार आयोजित कर लोगो से उनकी समस्याओं शिकायतों और माँग को ले कर निराकरण करने का कार्यक्रम शुरू किया है.। सभी पंचायतों मे सुशासन तिहार आयोजित की है। जिस पर लोग अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचा रहे, इस बीच धमतरी जिले के आमली गाँव मे रहने वाले एक आदिवासी युवक अनोखी माँग कर दी है युवक ने अपने आवेदन पत्र में शादी के लिए लड़की ढूढने की माँग मुख्यमंत्री से कर दी है अब उस लड़के का आवेदन पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।दरअसल छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार गाँव गाँव मे सुशासन तिहार मन रही है. ग्राम पंचायत में समाधान पेटियों में अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है. इस बीच धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे नगरी ब्लॉक के अमाली गाँव का रहने वाला आदिवासी युवक अनोखी माँग मुख्यमंत्री से कर दी है अपने आवेदन पत्र में युवक ने अपनी शादी के लिए लड़की दिलाने की माँग की है,युवक का आवेदन पत्र समाधान पेटी में जाने से पहले उसका पत्र किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया,अब पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद युवक खूब चर्चा में आ गया, सोशल मीडिया में युवक का आवेदन पत्र वायरल होने के बाद जब मीडिया की टीम अमाली गाँव पहुँची तो मामला कुछ और ही निकला,अमाली गाँव का रहने वाला राजमन ध्रुव अनपढ़ है उसने एक आवेदन पत्र भरने के लिए गाँव के किसी शख्स को दिया था| जिसमे आवेदन पत्र तो लिख दिया और आवेदन में राजमन ध्रुव के लिए शादी के लड़की ढूंढने वाली माँग मुख्यमंत्री से कर दी| अब वह पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया| वही गाँव मे रहने वाले लोगो की माने तो राजमन ध्रुव अनपढ़ है वह 30 साल का हो गया है उनके माता पिता गुजर जाने के बाद वह अकेला है.और अपने कच्ची की मकान में रहता है और दूसरे के यहाँ काम करके अपना जीवन यापन करता है उसे एक पक्की मकान चाहिए था| पीएम आवास योजना के लिए आवेदन भरने किसी को दिया था पर मस्ती मजाक के चक्कर मे किसी शख्स ने राजमन ध्रुव के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उसके आवेदन पत्र में शादी के लिए आवेदन पत्र लिख दिया,उसे किसी ने शोशल मीडिया में वायरल कर दिया,जिसके बाद पत्र वायरल होने के बाद राजमन खूब चर्चा में रहा| राजमन को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए| इसके लिए उन्होंने आज आवेदन पत्र भराकर अपने गाँव अमाली ग्राम पंचायत में समाधान पेटी में जमा कर दिया है| राजमन ध्रुव भी बताते है| किसी ने उनकी आवेदन पत्र जिसमे शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने वाले पत्र को शोषल मीडिया में वायरल कर दिया है....उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान चाहिए.....मकान के साथ साथ शादी के लिए लड़की भी चाहिए...उन्होंने कहा कि दस साल से लड़की ढूंढ रहा हूं...मगर लड़की नही मिल रही है...इन पीड़ा को देखते हुए आवेदन लिखने वाले ने पत्र में मेरी शादी के लिए लड़की ढूंढने की माँग कर दी है|
: 30 वर्षीय महिला ने एक साथ 4बच्चो को दिया जन्म...
Wed, Mar 19, 2025
सौरभ द्विवेदी
धमतरी. .कुदरत का अनोखा करिश्मा धमतरी में देखने को मिला, कहते है न भगवान जब किसी को कोई चीज देता है,तो छप्पड़ फाडकर देता है..यहाँ 30 वर्षीय महिला ने एक नही दो नही बल्कि 4 बच्चो को जन्म दिया है.महिला की डिलीवरी से पहले अल्ट्रासाउंड के दौरान 4 बच्चों की पुष्टि हुई थी लेकिन जब आपरेशन किया गया तो एक साथ 4 बच्चो को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. महिला ने पहले 3 लड़कियों को जन्म दिया और चौथे में लडके हुआ. चारो शिशु स्वस्थ्य बताए जा रहे है. पूरा मामला नगरी इलाके की के कौहाबाहरा गाँव की है. महिला को प्रसव की पीड़ा होने पर धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ महिला की इलाज के दौरान डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में 4 बच्चो के संकेत मिले थे.डिलीवरी की सभी तैयारियां डॉक्टरों ने कर ली थी. डॉक्टरों ने बताया कि पहले महिला का प्रसव नार्मल तरीके होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन नही हो पाया जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया.बहरहाल एक साथ 4-4 बच्चो की किलकारी अस्पताल में गूँज उठी..तो वही डॉक्टरों का भी चेहरा खिल उठा.क्रमवार एक से तीन तक लड़की और चौथे में लड़के को जन्म हुआ.डॉक्टरों की मुताबिक महिला ने निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हो गई.चारो बच्चो का इलाज अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में सी पैप मशीन में रखा गया है जहा शिशुओ की अच्छी तरह देखभाल हो रही है.महिला के पति खेती किसानी का काम करके जीवन यापन कर रहे है पत्नी घर मे सिलाई का काम करती है शादी को 4 साल हो गया है.पहले उनके बच्चे का मिसकैरेज हो गया.फिर 5 महीने बाद सोनोग्राफी कराए जिसमे 4 बच्चे होने की जानकारियां मिली थी. फ़िलहाल महिला के पति नादेश्वर नेताम को एक साथ 4-4 बच्चो के पापा बनने का सौभाग्य मिला है. इस तरह की अम्बिकापुर में एक महिला ने 5 बच्चो को जन्म दिया है.उसके बाद धमतरी में महिला ने 4 बच्चो को जन्म दिया है.ये दुर्लभ है.विश्व मे दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्चो को जन्म दिया.इंडियाना नाम की जगह में महिला ने 11 बच्चे जन्म दिए है....वही भारत मे अबतक देखा गया कि महिला 5 से 6 बच्चे को जन्म दे चुकी है.