ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: सगे भाइयो पर हमला,शादी में कर रहे थे विडिओ शूटिंग...

Admin

Wed, Apr 16, 2025

सौरभ द्विवेदी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में कानून व्यवस्था सरकारी कागजो में है.आये दिन किसी न किसी वारदात में चाक़ू तलवार चल रही है. जिम्मेदार तमाशबीन बने बैठे है. धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में देर रात शादी की फोटोग्राफी करने गए दो सगे भाइयों पर तलवार और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया . खून से लथपथ दोनो भाइयों को धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया. आज दोनो भाइयों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर एसपी दफ्तर पहुँच कर शिकायत की है जिसमे बताया गया है कि 14 तारीख की रात 11 बजे ये दो सगे भाइयों ने नगर पंचायत भखारा में शादी की फोटोग्राफी का आर्डर लिया था और बस स्टैंड भखारा में शादी की शूटिंग कर रहे थे उसी बीच छोटू माल अपने साथियों ने आकर अश्लील गाली देते अपने पास रखे तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया...जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगो ने बिच बचाव कर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है अब पुलिस आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है यह देखना बाकी है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें