ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: न नाले में फंसती पिकअप और न पकड़ी जाती लाखों की चोरी

Admin

Wed, Jul 25, 2018
शमरोज खान बैकुण्ठपुर- कोरिया जिला मुख्यालय से लगे आस पास के कोयलांचल एरिया मे जम कर कोयला चोरी तो हो ही रही है, सोमवार की सुबह एक मामले मे गजब का खुलासा हुआ जो सभी शहर की व कालरी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। जिससे एसईसीएल मे रातों रात लाखों रुपय की उपयोगी लोहे की मशिनरी सामान और वह भी दो से तीन किंटल वजनी सामानों को पीकप मे भरकर कालरी गोदाम व थानें के बगल से निकलना इत्फाक नहीं हो सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चरचा कालरी के गोदाम तरफ से पीकप मे कई टन लोहे भरकर चरचा थाना के पीछे से छट घाट होते हुए पीकप क्रमांक सीजी 16सी जे 2566 मे ला रहे थे कि लोहे का वजन ज्यादा होनें के कारण पीकप झुक गई और वहीं नाले मे फंस गई। चोरी कर के ले जा रहे चोरों द्वारा लोहे को पानी मे फेर कर पीकप छोड फरार हो गए। सुबह छः बजे पुलिस को पता चलते ही चोरों की तलास जारी है।