ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: पार्क के रख रखाव व सौंदर्यीकरण की दिशा मे नहीं हो रही पहल

Admin

Fri, Jul 27, 2018
शमरोज खान  बैकुण्ठपुर- जिस क्षेत्र में कोयले का उत्खनन किया जाता है उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी कोयला उत्खनन करने वाली कंपनी की होती है। मनेन्द्रगढ़ में एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र द्वारा कई भूमिगत् व खुली कोयला खदानों के माध्यम से कोयले का उत्खनन किया जाता है। यहां प्रतिवर्ष खदानों से प्रबंधन को करोड़ों रूपये की आय होती है लेकिन उसके एवज में प्रबंधन द्वारा इस क्षेत्र के विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नही उठायें जाते. जिसका परिणाम यहां के रहवासी भुगतने के लिये विवश हैं। उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़ से लगभग पांच किमी दूर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र का मुख्यालय है। झगराखाण्ड में पहले एसईसीएल की भूमिगत् खदान थी जिसमें कोयला समाप्त होने के बाद खदान बंद कर दी गई। किन्तु इस क्षेत्र में आज भी एसईसीएल में काम करने वाले मजदूर व उनके परिवार के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। मजदूरों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुये पूर्व में प्रबंधन द्वारा भारी भरकम राशि खर्च कर यहां पार्क बनवाया गया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र होने के कारण पंचायत भी इस पार्क में बीच-बीच में साफ सफाई का कार्य करवाती है लेकिन न तो हसदेव प्रबंधन और न ही नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कभी इस पार्क के रख रखाव व सौंदर्यीकरण की दिशा में कोई पहल की। जिसका परिणाम है कि जिस पार्क में हरे-भरे वृक्षों की हरितिमा होनी चाहिये वहां छोटे झाड़ के जंगल बन गये हैं। जहां रंग-बिरंगी छटाओं को बिखेरता हुआ फौव्वारा होना चाहिये वहां गंदा पानी जमा है। लेकिन इसकी परवाह किसी को भी नही है। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद यहां के लोगों ने सोचा था कि इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा लेकिन ऐसा कुछ होता नही दिखाई दे रहा।