ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्यवाही अधिकारियों की है मनमानीं

Admin

Wed, Jul 25, 2018

शमरोज खान

बैकुण्ठपुर- खडगवा विकास खंड महिला बाल विकास परियोजना मे छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग रायपुर के द्वारा खादय सुरक्षा अधिनियम की धारा 16 के तहत जिले के खडगववं विकास खंड के अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के आगनबाड़ी केन्द्रों मे माननिय छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अशोक कुमार सोनवानी रायपुर के द्वारा रेड्डी टू ईट फूड गर्म पूरक पोषण आहार के निरीक्षण के लिए दिनांक 23/7/18 से 25/7/18 तक कोरिया जिले के दौरे पर हैं दिनांक 24/7/18 को खडगवां विकास खंड के खडगवां परियोजना के दौरे पर थे  जिन्हें खडगवां परियोजना की परियोजना अधिकारी के द्वारा खडगवां के सेक्टरो के आगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण कराया गया।  इस निरीक्षण मे खडगवां परियोजना की तेज तर्रार सेक्टर सुपरवाइजर भी छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य के निरीक्षण टीम के साथ आगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण कराया जा रहा था मजे की बात तो है कि जब भी को निरीक्षण दल खडगवां विकासखंड में निरीक्षण करने आता हैं इससें पूर्व सुनियोजित ढंग से ये तैयारी करली जाती हैं कि कौन कौन से आगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण कराना है और  उन्हें उसी तरीकें से एक दो केन्द्रो का निरीक्षण कराकर खानापूर्ति कर ली जाती हैं जबकि निरीक्षण तो उन आगनबाड़ी केन्द्रो का कराया जाना चाहिए जहां पिछले दो तीन माह से रेड्डी टू ईट फूड केन्द्र मे नहीं मिल रहा है जिन समूहों के द्वारा रेड्डी टू ईट फूड वितरण ही नहीं किया जा रहा है इनकी शिकायतों के बाद भी इसका निरीक्षण कराना चाहिए था आखिर ऐसा कयो? मगर इस खडगवां परियोजना का संचालन हो रहा है यहां पर जयसेवा स्वंय सहायता समूह पेडरी हैं जो पिछले  दो तीन माह से खडगवां के गढीपारा आगनबाड़ी केंद्र में रेड्डी टू ईट फूड का वितरण नहीं कर रहा है जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों एवं कार्यकर्ता ने भी दो बार कि हैं उस स्वंय सहायता समूह निरीक्षण कयो नही कराया गया ? कयोंकि इस के निरीक्षण से इनकी सारी पोल खुल जाऐगी इस कारण खडगवां विकासखंड के आगनबाड़ी केन्द्रो का नाम निरीक्षण सुनियोजित ढंग से कराया गया है।जयसेवा स्वंय सहायता समूह का संचालन भी रसूखदार ऊंची पहुंच वाले लोगों के द्रारा किया जा रहा है जिस के कारण ये अपने मनमाने तरीक़े से रेड्डी टू ईट फूड वितरण कर रहे है किस केंद्र में देना है या नहीं देना है इसका निर्णय भी ये अपने कर लेते है इनकी कर्ई बार शिकायतें हुईं मगर किसी प्रकार की कोई जांच और ना कोई कार्यवाही हुईं। इन पर तो ये कहावत हैं  संईया भय कोतवाल तो अब डर कहेका? संबंधित जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा मैं अभी छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य के साथ क्षेत्र में हुं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें