: न नाले में फंसती पिकअप और न पकड़ी जाती लाखों की चोरी
Wed, Jul 25, 2018
शमरोज खान
बैकुण्ठपुर- कोरिया जिला मुख्यालय से लगे आस पास के कोयलांचल एरिया मे जम कर कोयला चोरी तो हो ही रही है, सोमवार की सुबह एक मामले मे गजब का खुलासा हुआ जो सभी शहर की व कालरी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। जिससे एसईसीएल मे रातों रात लाखों रुपय की उपयोगी लोहे की मशिनरी सामान और वह भी दो से तीन किंटल वजनी सामानों को पीकप मे भरकर कालरी गोदाम व थानें के बगल से निकलना इत्फाक नहीं हो सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चरचा कालरी के गोदाम तरफ से पीकप मे कई टन लोहे भरकर चरचा थाना के पीछे से छट घाट होते हुए पीकप क्रमांक सीजी 16सी जे 2566 मे ला रहे थे कि लोहे का वजन ज्यादा होनें के कारण पीकप झुक गई और वहीं नाले मे फंस गई। चोरी कर के ले जा रहे चोरों द्वारा लोहे को पानी मे फेर कर पीकप छोड फरार हो गए। सुबह छः बजे पुलिस को पता चलते ही चोरों की तलास जारी है।
: मेहमानी करने आए युवक का तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिला शव
Mon, Jul 23, 2018
शमरोज खान
कोरिया
- मेहमानी करने आये एक युवक का शव मनेन्द्रगढ़ स्थित जोड़ा तालाब में ऒंधे मुँह पड़ा मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस सम्बंध मे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पायेगा। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिल में आने वाले बिजुरी में रहने वाला अवधेश सिंह अपनी ससुराल मनेन्द्रगढ़ आया हुआ था। अवधेश बीते गुरूवार को घूमकर आने की बात कहकर अपनी ससुराल से निकला था। जब शाम तक अवधेश घर नही पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बिजुरी में फोन कर अवधेश के बारे मेें जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन अवधेश वहां भी नही पहुंचा था। इसके बाद परिवार के लोगों द्वारा उसकी पतासाजी की जाने लगी। इस बीच सोमवार की सुबह मनेन्द्रगढ़ के जोड़ा तालाब में नहाने गये कुछ लोगों ने पानी में एक युवक का शव देखा, जिसकी जानकारी तत्काल मनेन्द्रगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी विमलेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
: सिंहदेव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, भतीजी अंबिका ने दी मुखाग्नि,...
Sat, Jul 21, 2018
शमरोज खान
बैकुण्ठपुर- कोरिया जिले के षिल्पकार एवं सिंचाई समेत प्रकृति पर्यावरण जल और अर्थशास्त्र के विषेषज्ञ कोरिया जिला और बतौर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर को देश और राज्य के मानचित्र पर स्थाई मुक़ाम दिलाने वाले कोरिया कुमार डॉ रामचंद्र सिंहदेव की पार्थिव देह आज विलीन हो गई।
डॉ सिंहदेव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनकी भतीजी और राजनैतिक उत्तराधिकारी मानी जा रही श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने पूरी की। कोरिया कुमार का पार्थिव शरीर को पैलेस से कुछ ही दूर पर अंतिम संस्कार किया गया। यह करीब एक एकड़ की ज़मीन है जिसमे भविष्य में कोरिया कुमार की स्मृति में बग़ीचे के विस्तार दिया जा सकता है।
कोरिया कुमार आजीवन अपने गृह जिले विशेषकर ग्रामीण अंचल और बैकुंठपुर के लिए समर्पित रहे। उनके बेमिसाल प्रेम का प्रतिसाद उनकी अंतिम यात्रा में नज़र भी आया जबकि हज़ारों की संख्या में लोग उन्हे अंतिम विदाई देने पहुँचे जिनमें सुदूर ग्रामीण अंचल के वे वनवासी भी थे जिनके दुख दर्द को समझने जानने और दूर करने कोरिया कुमार ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।
इलाक़े को जिला और क़स्बे के रुप में मौजुद बैकुंठपुर को जिला मुख्यालय के रुप में राज्य के नक़्शे में स्थान दिलाने वाले कोरिया जिले के इस शिल्पी के अवसान से पूरा इलाक़ा शोक में डूबा हुआ है। पूरा बैकुंठपुर आज बंद रहा, लगा कि जैसे शहर थम गय।