ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

स्वच्छता पखवाड़ा : स्वच्छता हर एक की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिये...

Rajesh Soni

Wed, Jan 28, 2026

"स्वच्छता पखवाड़ा" कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कुबेरपूर स्कूल के छात्र छात्राओं ने..केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार का विशेष आयोजन...

सरगुजा. भारत सरकार,सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम कुबेरपूर के प्राथमिक शाला में "स्वच्छता पखवाड़ा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक, संकुल प्रभारी तेज भान कुजूर, शाला की प्रधान पाठिका श्री मति उमा सिन्हा, उप सरपंच पिंटू पांडेय शिक्षिका गीता मिश्रा,शिक्षिका श्रीमती पम्मी सिंह, नरेश चंद्र कुशवाहा, SMC सदस्य रामदीन जी, सरपंच अनीता कुजूर, तथा बहुतायत संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अपनाने की शपथ से की गई। जिसमे कार्यालय प्रभारी हिमांशु सोनी ने उपस्थित समस्त बच्चो को भारत को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प्त दिलाया गया । प्रभारी हिमांशु सोनी द्वारा बच्चो को बताया की स्व्वच्छता हर एक की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिये। सभी को ये समझना चाहिये कि खाने और पानी की तरह ही स्व्च्छता भी बेहद आवश्यक है। बल्कि, हमें स्वच्छता को खाने और पानी से ज्पादा प्राथमिकता देनी चाहिये। हम केवल तभी स्वस्थ रह सकते है । बचपन सभी के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है जिसके दौरान स्च्छता की आदत में कुशल हो सकते है । प्रधान पाठिका उमा सिन्हा ने भी बताया कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है जो स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिए इसकी शुरुआत घरों, स्क्रूलों, कालेजों, समुदायों, कार्यालयों, संस्थानों से हो जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। हमें खूद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्च्छ रखने की जरुरत है। हम सभी को स्व्वच्छता का अपनाये तथा जरुरत को समझना चाहिये और इसे अपने दैनिक जीवन में लागू करना चाहिये। शाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने बड़़े ही सुंदर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता अपनाने के लिए सन्देश दिया | कार्यक्रम में समस्स् छात्रों द्वारा विद्यालय परिषर की साफ़ सफाई भी की गई और वृक्षा रोपण भी किया गया । कार्यक्रम के दौरान रैली का भी आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न नारों जैसे "हमने ये ठाना है- स्वच्छता को अपनाना है" स्वच्छ भारत-अपना भारत " कं माध्यम सें पूरा ग्राम गूज उठा। इस अवसर पर रागिनी कलाकार समूह द्वारा स्वच्छता विषय पर आधारित गीत, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया, जहाँ छात्रों ने स्वच्छता से जुड़े संदेशों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल प्रचार किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता को अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें