ब्रेकिंग

सीईसीबी सदस्य सचिव के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति गठित

कोल परियोजना में दो सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन...

पायल गुप्ता 'नारी शक्ति सम्मान' से गौरवान्वित...

को लेकर सत्ता पक्ष ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताया तो वही विपक्ष ने केवल आंकड़ों का खेल, विकास नदारद

सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

सूचना

विरोध प्रदर्शन : मनरेगा बचाओ संग्राम का हुआ आगाज,कांग्रेस ने किया चक्का जाम

Rajesh Soni

Fri, Jan 30, 2026

सूरजपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही बलिदान दिवस पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत माता कर्मा चौक के समीप एन एच पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्का जाम किया गया, साथ ही धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी का समय बढ़ाने का मांग की गई। कांग्रेसजनो ने बताया कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है तब से तरह तरह के कानून लाया जा रहा है जो जनता के अहित में है मनरेगा का नाम व योजना बदल कर दूसरा नाम रखना न केवल जनता के साथ छल है बल्कि तमाम मजदूरों के साथ अन्याय है ऐसा कृत्य करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है आज बलिदान दिवस है और इस बलिदान दिवस पर देश की जनता की मांग है कि मनरेगा की योजना को जैसा पहले था वैसा ही यथावत रखा जाए साथ ही धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि किसानों का धान अभी तक पूरा खरीदा नहीं गया है कम समय एवं टोकन न कटने के कारण किसानों का धान खरीदी अभी तक बाकी है जिससे किसान काफी परेशान है मांग किया गया कि धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाया जाए ताकि किसानों का धान खरीदी हो सके इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,मनोज अग्रवाल,हेमेंद्र गुप्ता,गैबीनाथ साहू,विष्णु कसेरा,वीरेन्द्र बंसल,आशीष यादव,अविनाश यादव,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,जाकेश राजवाड़े,नीरज तायल,धर्मेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र मिश्रा,भावना सिंह नेताम,सूरज अवस्थी,हुपेश प्रजापति,मधु साहू,राम सिंह,मुस्तफा खान,विनय सिंह,सैयद नदीम,अफरोज अंसारी,लिवनेश सिंह,शाहरुख खान,मनोज सिंह,बाबूलाल सिंह,दीपक दीवान,तनवीर,सुमंत राजवाड़े,यशवंत सिंह,निलेश,कमलेश सिंह,संजय अग्रवाल,बाबूलाल राजवाड़े,हरक लाल राजवाड़े,मनोज सोनी,हैदर अली सहित शहर कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें