ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

वारदात : नकाबपोशों ने चाकू से हमला कर महिला को किया घायल..

Rajesh Soni

Fri, Jan 30, 2026

सूरजपुर. दो नकाबपोश युवकों ने घर में अकेली महिला से पानी मांगने के बहाने घर मे घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लटोरी चौकी क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अमरसिंह गोंड जरही में चल रहे फुटबॉल मैच देखने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी हिरमेन सिंह घर में अकेली थी दोपहर में दो नकाबपोश युवक बाइक से उतरे और पानी मांगा वही जब हिरमेन पानी लेकर आई तो नकाबपोश बदमाशों ने हिरमेन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर ले गए जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें