: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की हुई मौत...बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर...
Mon, Jan 15, 2024
सौरव द्विवेदी
उदयपुर. घटना बीती रात रविवार का है उदयपुर की ओर से आ रही बोलेरो वाहन तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक ठोकर मारने के बाद वहां से भाग निकला और 3 किलोमीटर की दूरी पर सानी बर्रा में जाकर जामुन के पेड़ में टकराकर पलट गई जिसमें सवार 10 लोगों में से दो लोग घायल हो गए. वहीं बाइक सवार तीन सवारी में से दो का पैर टूटा और एक का मौके पर मौत हो गईl प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन चालक केदमा निवासी प्रदीप उरांव अपनी वाहन क्रमांक सीजी 04 एच. ए.8459 को लेकर शादी का लग्न लेकर बरोखी खाने बतोली में ग्राम बोदा गया हुआ था, ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए उदयपुर से होकर रात्रि 10:50 बजे कुदर बसवार की ओर जा रहा था । वही ग्राम सानीबर्रा से बबलू यादव पिता रामकुमार यादव 40 वर्ष अपने बेटे कलेश्वर 13 वर्ष और डुमरिया जिला कोरिया निवासी रमेश पिता राममिलन 20 वर्ष के साथ रायपुर हॉस्पिटल बच्चे के कैंसर के इलाज के लिए उदयपुर बस स्टैंड बस बैठाने जा रहा था। उसी दौरान ग्राम पुटा के पास बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए भाजपा नेता बबलू यादव के बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बबलू यादव का जांघ कट गया और ज्यादा खून बहने से मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका साला रमेश का पैर टूट गया और बेटे का भी पैर टूट गया । घटना के बाद बोलेरो वाहन चालक वहां से फरार हो गया । मौके पर पहुंची उदयपुर 112 की टीम प्रधान आरक्षक देवनारायण कंवर सरजू राजवाड़े समेत आरक्षक कुंजलाल सोरी और रामकुमार यादव ने घायलों को उदयपुर चिकित्सालय पहुंचाया डॉक्टर ने बबलू यादव को मृत घोषित कर दिया घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दियाl
दुर्घटना कारित बोलेरो वाहन चालक भागने के फिराक में सानीबर्रा के देवल्ला के पास मोड में पलट गई जिससे बोलेरो वाहन में बैठे अनीता, कैलाश, जमुनी, वीनेश्वर को मामूली चोटें आई है । जिसे 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया वहीं ड्राइवर फरार होने के चक्कर में भाग रहा था तभी ग्रामीणों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और अस्पताल ले गए जहां पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बहरहाल भाजपा नेता की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है क्योंकि जिस बच्चे को कैंसर के इलाज के लिए ऑपरेशन करवाने₹25000 लेकर रायपुर जा रहा था जो पैसा और मोबाइल फोन भी उसके पास नहीं मिला दुर्घटना इतना तेज था कि जांघ पूरी तरह से कट गया और उसके साथ पैसा और मोबाइल भी कट कर दूर फेंका गया जिस कारण पुलिस की टीम दो बार ढूंढने का प्रयास की परंतु नहीं मिलाlआज सुबह 3:00 बजे रात को घायलों को इलाज करवा कर लौट रहे पत्रकार नेपाल प्रसाद दुर्घटना स्थल पहुंच जांच किया तो पैसा प्लास्टिक में बंधा प्राप्त हुआ जिसे उसके परिजनों को सौंप दियाl फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सौंप दियाl
: एक्सीडेंट...ट्रैक्टर के हुए तीन टुकड़े...चालक सहित 4 जख्मी...
Sun, Jan 14, 2024
सौरव द्विवेदी
उदयपुर. उदयपुर में ईंट लोड ट्रैक्टर को पीछे से मटेरियल लेकर जा रहे मिक्सर मशीन ने टक्कर से ट्रैक्टर के हुए तीन टुकड़े हो गए जिसमे सवार 4 लोग जख्मी हो गए है. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के बासेन ग्राम का है जहा पर मटेरियल लेकर जा रहे मिक्सर मशीन ने अनियंत्रित तेज रफ्तार से टक्कर से ट्रैक्टर जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर वही पुलिया के नीचे गिर गई ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए और मिक्सर मशीन भी वहीं पुलिया के नीचे ट्रैक्टर के साथ साथ पलट गई। घटना में आहत ट्रैक्टर चालक बहादुर और श्रमिक रंजन, रामसाय और हिरासाय को उपचार के लिए सीएचसी उदयपुर लाया गया जहा पर उपचार किया जा रहा है . एक्सीडेंट के बाद मिक्सर मशीन चालक फरार है. ग्रामीणों ने बताया कि जान बूझकर मिक्सर मशीन चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी है।
: उद्यान में घुसे गज दल...उत्पात मचाकर किया बर्बाद...
Tue, Oct 10, 2023
उदयपुर. 11 हाथियों का उत्पात वन परिक्षेत्र उदयपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात को हाथियों ने जो उत्पात मचाया है उसकी बानगी सुबह देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल बीती रात उद्यान विभाग झिरमिटी के नर्सरी में हाथियों ने उद्यान परिसर में मौजूद गोदाम सीमेंट शीट वाले मकान के शीट को उखाड़ कर फेंक दिया, दरवाजों को तोड़ दिया, गोदाम में रखे खाद बीज दवाई को तहस नहस कर दिया, हाथियों का उत्पात यही नहीं थमा, हाथियों ने उद्यान नर्सरी परिसर में मौजूद पौधे युक्त गमलों और हजारों छोटे पौधे को भी तहस नहस कर दिया है। पानी के लिए उपलब्ध एकमात्र बोर मशीन को भी तोड़ दिया है इसके अतिरिक्त पौधों के विकास के लिए लगाए गए नेट शेड को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने उद्यान कार्यालय के बोर्ड और कार्यालय में लगे खिड़की दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया है। उद्यान अधीक्षक शादाब खान ने बताया की विगत एक सप्ताह में 6 बार हाथियों का दल उद्यान में घुसा है और विचरण कर बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक लगभग आठ लाख रुपए के सामानों का नुकसान हुआ है। उद्यान के भवन व पूर्व की भांति नर्सरी को विकसित करने में तीन से चार माह का समय लग सकता है।