ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: परशुराम जयंती... ब्राम्हण समाज ने ढोल नगाड़े के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा..

Admin

Sat, May 11, 2024

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर - ब्राह्मण समाज उदयपुर ने परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा नगर में निकली, जिसमे उदयपुर लखनपुर सहित अन्य जगहों के ब्राम्हणजन सपरिवार शामिल हुए।  सर्वप्रथम उदयपुर के  शिव मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना कर भजन पूजन एवं आरती किया गया। प्रबुद्ध जनों को तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर शोभा यात्रा को रवाना किया गया शोभायात्रा में भगवान परशुराम रथ के साथ ढोल नगाड़ा एवं बाजे गाजे के साथ शिव मंदिर प्रांगण से भगवान परशुराम का जय घोष करते हुए नियत स्थान पर पहुची। इस दौरान जगह जगह जलपान की व्यवस्था रही। प्रबुद्ध जनों ने बताया कि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज में फैल रहे बुराइयों को नष्ट करने का एक जुटता दिखाई और भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर अधर्म के रास्ते पर चलने वाले लोगों को धर्म के रास्ते पर लाने और हर वर्ष यह शोभायात्रा निरंतर जारी करने की बात कही। इस दौरान ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सी एल दुबे,  के एन तिवारी, श्याम तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, रमाशंकर मिश्रा,दीपक उपाध्याय, रिंकू पांडे,ऋषि पांडे, संतोष पांडे, अजय पांडे, बृजेश पांडे,  बृज किशोर पांडे,उमाशंकर मिश्रा, विनय कुमार दुबे, नरेश मिश्रा, दीनानाथ पांडे, सत्यनारायण तिवारी, भैया लाल दुबे, वीरेंद्र कुमार पाठक,  मनीष पांडेय, पिंकू दुबे, विजय उपाध्याय, शिवकुमार मिश्र सहित सैकड़ो लोग सम्मलित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें