ब्रेकिंग

रसौकी और रामगढ़ में 15 किसानों की फसल चौपट

तस्करों के आगे पूरी तरह बेबस महकमा! टाइगर रिजर्व में हरियाली की खुलेआम लूट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

भाजपा 11 से 18 नवंबर तक मनाएगी 'जनजातीय गौरव सप्ताह'

लाचार वृद्धा और महिला को बनाया शिकार,अंचल में स्कूलों की छुट्टी और हाई अलर्ट

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रेण नदी छठ घाट का लिया जायजा, पर्व की तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

सूचना

हाथियों का तांडव : रसौकी और रामगढ़ में 15 किसानों की फसल चौपट

Subhas Gupta

Fri, Nov 13, 2026

सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात रसौकी और रामगढ़ क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब 15 किसानों की धान की खड़ी फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे अन्नदाताओं की मेहनत पर पानी फिर गया है। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग को हाथियों के मूवमेंट की पूरी जानकारी होने के बावजूद गांवों में समय पर मुनादी या अलर्ट जारी नहीं किया जा रहा है। हाल ही में एक हाथी के शावक का शव मिलने की घटना के बाद भी विभागीय सतर्कता मजबूत नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। जंगल किनारे कच्चे मकानों में रहने वाले लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं और उन्होंने प्रशासन से तुरंत रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, मुनादी कराने तथा उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें