हाथी के पाँव तले कुचलते लोग : जिंदा बचो तो किस्मत, मर जाओ तो मुआवजा,यही है 'सुपरफास्ट' न्याय!"
Subhas Gupta
Thu, Nov 12, 2026
सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर क्षेत्र के श्यामपुर गांव में 'कबरा-कान' नामक हाथी ने एक बार फिर खूनी तांडव मचाते हुए 45 वर्षीय महिला दिलासो को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका खेत में काम कर रहे अपने पति को बुलाने गई थी, जहां अचानक आए हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पति और बेटे ने तो जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुबह महिला का शव ही नसीब हुआ। इस ताजा मौत के साथ ही इस एक ही हाथी के हमलों से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर लगभग 18 पहुंच गया है, जबकि वन विभाग अब भी सिर्फ 'रेडियो कॉलर और ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति' का ढिंढोरा पीट रहा है। हमारे सिस्टम के कर्णधारो के दफ्तरों में एसी की हवा इतनी ठंडी हो चुकी है कि इंसानों की चीखें और खून की गर्मी वहां तक पहुंच ही नहीं पाती।विचारणीय प्रश्न यह है कि जो हाथी दीपावली की रात दो-दो इंसानों को कुचलकर स्फूर्ति से मौत की नींद सुला चुका हो, फिर कंदरई में हुई मौत और आज भी खुलेआम प्रेमनगर के जंगलों और खेतों में तांडव मचाते हुए श्यामपुर में एक महिला को कुचलने कर मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हो जाती है जब अधिकारी बड़े शान से कहते हैं कि "निगरानी हो रही है और गश्त जारी है!" अगर गश्त ऐसी ही हो रही है कि 18 जानें चली गईं और हाथी हर दूसरे दिन एक नया शिकार ढूंढ लेता है। फिलहाल ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। न जाने और कितने इस हाथी के शिकार होगे?
विज्ञापन
विज्ञापन