ब्रेकिंग

धरने पर बैठे पटवारियों के बीच पहुंचीं शशि सिंह, बोली जायज मांगों के लिए सरकार करे पहल, हर मोर्चे पर साथ हैं हम

लोकपर्व पर कंवलगिरी ने मारी बाजी, मोहनपुर रहा दूसरे स्थान पर

सूरजपुर में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

17 लाशें गिनने के बाद भी गहरी नींद में सोया 'सिस्टम': क्या सूरजपुर में इंसान की जान की कीमत कुछ भी नहीं है?

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की हालत गंभीर

सूचना

रामगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर गूंजा करमा नृत्य : लोकपर्व पर कंवलगिरी ने मारी बाजी, मोहनपुर रहा दूसरे स्थान पर

Subhas Gupta

Wed, Nov 11, 2026

​उदयपुर। लोकपर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर रामगढ़ (सीता बेंगरा) की पावन धरा पर विकासखंड स्तरीय 'उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोक नृत्य करमा महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन हुआ। आदिवासी संस्कृति और लोककला के संरक्षण को समर्पित इस महोत्सव में उदयपुर विकासखंड की 14 ग्राम पंचायतों की करमा नृत्य टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कड़े मुकाबले के बीच कंवलगिरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहनपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव, मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह और सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम ने शिरकत की। ​निर्णायक मंडल में प्राचार्यों और शिक्षाविद बी.बी. राम, देवनारायण यादव, पदमा सिंह, शोभनाथ प्रजापति तथा पूर्व सरपंच विजय कुमार कोर्राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए इस लोकपर्व ने युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत और रीति-रिवाजों से जुड़ने का एक सशक्त संदेश दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें