ब्रेकिंग

धरने पर बैठे पटवारियों के बीच पहुंचीं शशि सिंह, बोली जायज मांगों के लिए सरकार करे पहल, हर मोर्चे पर साथ हैं हम

लोकपर्व पर कंवलगिरी ने मारी बाजी, मोहनपुर रहा दूसरे स्थान पर

सूरजपुर में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

17 लाशें गिनने के बाद भी गहरी नींद में सोया 'सिस्टम': क्या सूरजपुर में इंसान की जान की कीमत कुछ भी नहीं है?

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की हालत गंभीर

सूचना

साइबर ठगी : सूरजपुर में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Subhas Gupta

Wed, Nov 11, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड (म्यूल अकाउंट) के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आई फोर सी समन्वय पोर्टल की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है ।पहला मामला बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाताधारक विकास कुमार रवि 21 वर्ष, निवासी तिवरागुड़ी के खाते में 45,000 रुपए का साइबर फ्रॉड लेन-देन प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 1,500 रुपए और कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक और पासबुक साइबर अपराधियों को सौंप दिए थे। ​दूसरा मामला आईडीबीआई बैंक के खाताधारक सुनील साहू 25 वर्ष, निवासी त्रिपुरेश्वरपुर के खाते में 53,000 रुपए का संदिग्ध लेन-देन मिलने पर पकड़ा गया। आरोपी टेलीग्राम लिंक और क्यूआर कोड के जरिए ठगी की रकम मंगाकर अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें