वन्यजीवों का खौफ : साल्ही गांव में दो भालुओं ने किसान पर बोला हमला, सिर और हाथ गंभीर रूप से लहूलुहान
Subhas Gupta
Thu, Nov 12, 2026
सूरजपुर। सूरजपुर जिले में हाथियों के तांडव के बाद अब भालुओं का आतंक चरम पर है, जहां आए दिन जंगली जानवर ग्रामीण इलाकों में आ कर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। ताजा मामला जिले के ग्राम साल्ही (आमगांव) का है, जहां शाम लगभग 5 बजे खेत की ओर गए 56 वर्षीय किसान तिवारी सिंह पर दो भालुओं ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में तिवारी सिंह के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है एक बार फिर जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में इंसानी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। बढ़ते खतरों से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखे तथा जंगल और खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल पुख्ता इंतजाम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन