ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रेण नदी छठ घाट का लिया जायजा, पर्व की तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

चांदनी-बिहारपुर में शावक की लावारिस लाश ने खोल दी विभाग के 'सुरक्षा कवच' की पोल!

जिंदा बचो तो किस्मत, मर जाओ तो मुआवजा,यही है 'सुपरफास्ट' न्याय!"

पत्नी को ट्रैक्टर ने कुचला, तो पति को व्यवस्था और दबाव ने टावर पर लटका दिया!

साल्ही गांव में दो भालुओं ने किसान पर बोला हमला, सिर और हाथ गंभीर रूप से लहूलुहान

सूचना

छठ पर्व : कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रेण नदी छठ घाट का लिया जायजा, पर्व की तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

Subhas Gupta

Thu, Nov 12, 2026

सूरजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेण नदी स्थित छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तथा नगर सैनिकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, सुचारू यातायात के लिए आवागमन के नए मार्ग निर्धारित करने और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने घाटों पर प्रकाश (विद्युत) व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाट पर स्वास्थ्य टीम की तैनाती और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। इसके अलावा, जलाशय में सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती करने तथा श्रद्धालुओं की सतत निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें