ब्रेकिंग

रसौकी और रामगढ़ में 15 किसानों की फसल चौपट

तस्करों के आगे पूरी तरह बेबस महकमा! टाइगर रिजर्व में हरियाली की खुलेआम लूट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

भाजपा 11 से 18 नवंबर तक मनाएगी 'जनजातीय गौरव सप्ताह'

लाचार वृद्धा और महिला को बनाया शिकार,अंचल में स्कूलों की छुट्टी और हाई अलर्ट

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रेण नदी छठ घाट का लिया जायजा, पर्व की तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

सूचना

टाइगर रिजर्व में लकड़ी तस्करों का खुला तांडव : तस्करों के आगे पूरी तरह बेबस महकमा! टाइगर रिजर्व में हरियाली की खुलेआम लूट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

Subhas Gupta

Fri, Nov 13, 2026

सूरजपुर। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व अब वन्यजीवों और हरियाली का सुरक्षित ठिकाना कम, बल्कि लकड़ी तस्करों की ‘खुली चारागाह’ बन गया है। मोहरसोप से लेकर जुड़वानिया के लालमट्टा जंगल तक तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर हरे-भरे पेड़ों का सीना चीर रहे हैं। बेशकीमती लकड़ियों को रातों-रात सीमा पार कर सीधे मध्यप्रदेश में खपाया जा रहा है, और वन विभाग के नुमाइंदे गहरी नींद में तमाशा देख रहे हैं!

​इन जंगलों को तस्करों ने बनाया अपना ‘सेफ जोन’

​तस्करों की नजरें सिर्फ लालमट्टा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूर्वी बैजनपाठ, लूल्ह, कोल्हुआ, रसौकी और कछवारी के घने जंगलों को भी पूरी तरह छलनी कर दिया गया है। हद तो तब हो जाती है जब लकड़ी ढुलाई के लिए सिर्फ वाहन ही नहीं, बल्कि बाइकों और कंधों पर लादकर सरेआम लकड़ी ढोई जा रही है।

​इन रास्तों से हो रही तस्करी, बैरियर बने ‘स्वागत द्वार’

​सूत्रों की मानें तो जंगलों का कीमती सीना काटकर लकड़ी को मध्यप्रदेश पहुंचाने के लिए पथारीपारा, भाटपारा और मकराद्वारी के रास्तों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमावर्ती इलाके का पूरा फायदा उठाकर तस्कर इन रास्तों से बिना किसी डर के आवाजाही कर रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि सुरक्षा चौकियां और बैरियर सिर्फ कागजों पर ही मुस्तैद हैं।

​‘स्टाफ की कमी’ का ढोल और गायब रेंजर

​जब भी इस अवैध काले कारोबार की पोल खुलती है, जिम्मेदार अधिकारियों के पास सिर्फ एक ही रटा-रटाया बहाना होता है— “स्टाफ की कमी है!” वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र के प्रभारी रेंजर की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जो शायद ही कभी ज़मीनी हकीकत का जायजा लेने पहुंचते हैं। जनता का सीधा सवाल है कि जब टाइगर रिजर्व जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की खुली लूट मची है, तो क्या विभाग किसी बड़ी साजिश के तहत खामोश बैठा है?

​डीएफओ की सख्ती के बाद अब देखना है एक्शन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए टाइगर रिजर्व बैकुंठपुर की डीएफओ श्रीमती श्वेता कंबोज ने अवैध लकड़ी जब्त करने, संबंधित बीट गार्ड पर गाज गिराने और मामले की गहन जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।

​अब देखना यह होगा कि डीएफओ के इन तीखे तेवरों के बाद मैदानी अमला कितना चुस्त होता है, या फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर तस्करों को एक बार फिर खुला मैदान मिल जाएगा!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें