ब्रेकिंग

लाचार वृद्धा और महिला को बनाया शिकार,अंचल में स्कूलों की छुट्टी और हाई अलर्ट

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रेण नदी छठ घाट का लिया जायजा, पर्व की तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

चांदनी-बिहारपुर में शावक की लावारिस लाश ने खोल दी विभाग के 'सुरक्षा कवच' की पोल!

जिंदा बचो तो किस्मत, मर जाओ तो मुआवजा,यही है 'सुपरफास्ट' न्याय!"

पत्नी को ट्रैक्टर ने कुचला, तो पति को व्यवस्था और दबाव ने टावर पर लटका दिया!

सूचना

साक्षात काल बना 'कबरा हाथी' : लाचार वृद्धा और महिला को बनाया शिकार,अंचल में स्कूलों की छुट्टी और हाई अलर्ट

Subhas Gupta

Thu, Nov 12, 2026

सरगुजा। सूरजपुर और सरगुजा अंचल इन दिनों एक खूंखार हाथी की दहशत से थर्राया हुआ हैं। पिछले छह महीनों से बस्तियों को रौंद रहा कुख्यात 'कबरा हाथी' अब साक्षात काल बनकर इंसानी बस्तियों में तांडव मचा रहा है। बुधवार की रात इसने सूरजपुर के उमेश्वरपुर (श्यामनगर) में 45 वर्षीय दिलासो को उसने बेरहमी से कुचल दिया। इसके बाद अपनी हिंसक राह बदलते हुए यह आदमखोर सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के झिरमिटी जंगल जा पहुंचा। ​गुरुवार को इस दैत्य ने अपनी क्रूरता के दो और शिकार किए है जिसमें एक ​असमर्थ वृद्धा जो घर के पास बाड़ी में बैठी 70 वर्षीय चेंगटी थी, जो चलने-फिरने से भी लाचार थीं, इस गजराज ने पैरों तले कुचलकर मार डाला। शाम को धान काट रही वर्षा ठाकुर पर हमला कर उसने उसका पैर तोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया है। छह महीने और 18 मौतों का खूनी इतिहास गवाह है कि हमारा वन्यजीव प्रबंधन और प्रशासनिक अमला किस कदर गहरी नींद में सोया रहता है। जब ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं और बच्चे स्कूलों से दूर घरों में कैद हैं, तब जाकर सीसीएफ के प्रस्ताव पर पीसीसीएफ (वन्य प्राणी) ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने का फरमान जारी किया है। बहरहाल उदयपुर ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दिया गया है। ड्रोन से निगरानी कर प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कर ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें