ब्रेकिंग

अनोखा 'बैंक' जहाँ जुए के फड़ से मिलता है लोन, और 10% ब्याज के बदले गिरवी रखी जाती है आज़ादी!

कागजों में 'गायब' हुए अन्नदाता, तहसीलदार साहब 'लापतागंज' के रास्ते में!

पति-पत्नी की मौत पर जायसवाल समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी दरबार में लगाई न्याय की गुहार

रेणुका नदी घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ पूर्ण हुआ अनुष्ठान

रसौकी और रामगढ़ में 15 किसानों की फसल चौपट

सूचना

सोनपुर-शिवप्रसादनगर का ‘शाही’ अर्थशास्त्र : अनोखा 'बैंक' जहाँ जुए के फड़ से मिलता है लोन, और 10% ब्याज के बदले गिरवी रखी जाती है आज़ादी!

Rajesh Soni

Tue, Nov 17, 2026

​सूरजपुर। सूरजपुर जिले के सोनपुर–शिवप्रसादनगर क्षेत्र में इन दिनों इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) की नई परिभाषाएं लिखी जा रही हैं! यहाँ बैंक के लोन वाले चक्कर छोड़िए, सीधे जुए के फड़ से ‘तुरंत लोन’ और सूदखोरी का ऐसा हाई-फाई स्टार्टअप चल रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े साहूकार भी पानी मांग लें। गलियारों में इन दिनों एक नामी जुआरी के किस्से ऐसे गूंज रहे हैं कि मानों वे क्षेत्र के अनौपचारिक ‘वित्त मंत्री’ बन बैठे हों!

​दस टका ब्याज और फर्राटेदार बाइक गिरवी!

शौक बड़ी चीज़ है और अगर शौक जुए का हो, तो पैसों की किल्लत तो होगी ही। ऐसे में हमारे ये दरियादिल ‘सूदखोर बाबू’ मसीहा बनकर सामने आते हैं। चर्चा है कि जुआरियों को पलक झपकते ही 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर रोकड़ मुहैया कराई जाती है।

लेन-देन का तरीका भी इतना आधुनिक है कि बैंक वाले भी शर्मा जाएं—बदले में गरीबों की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई बाइक, स्कूटी या चार पहिया वाहन सीधे ‘गिरवी’ रखवा लिए जाते हैं। यानी सुबह ताश के पत्तों पर दांव लगाओ, और शाम को अपनी ही गाड़ी को किसी और की शोभा बनते देखते रहो!

​कोरे कागज़ पर दस्तखत: ‘साइन यहाँ करो, बाक़ी भगवान मालिक है!’

​इस पूरे खेल का सबसे रोमांचक और खौफनाक हिस्सा है—कोरे स्टाम्प पेपर और साइन किए हुए ब्लैंक चेक! कहा जा रहा है कि कर्जदारों से बाकायदा से दस्तखत पहले ही करवा लिए जाते हैं। अब भगवान जाने, ये कोरे कागज़ कल को किस जादुई जमीन के मालिक बन जाएंगे या कौन सा नया कांड रचेंगे। व्यवस्था का हाल यह है कि जरूरतमंद अपनी मजबूरी में चेक पर दस्तखत ऐसे कर रहा है, जैसे कोई अपनी वसीयत लिख रहा हो!

​प्रशासन की आँख मिचौली: क्या पुलिस सो रही है या गहरी नींद का लुत्फ उठा रही है?

​अब सवाल यह उठता है कि जब पूरे इलाके में इस जुए का फड़ और 10% के लूट तंत्र की रीति-रिवाज है, तो क्या हमारे खाकी धुरंधरों के कान तक इसकी भनक नहीं पहुंची? या फिर वे इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि जब कोई किसान या गरीब पूरी तरह लुटकर सड़क पर आ जाएगा, तब वे ‘जांच जारी है’ का झंडा लेकर जागेंगे? प्रतिदिन जुए के फड़ सज रहे हैं, गाड़ियां गिरवी रखी जा रही हैं, ब्लैंक चेक हवा में लहरा रहे हैं और प्रशासन ऐसा मौनव्रत धारण किए है जैसे उसे इस इलाके से कोई मोह ही न हो!

कही कागजों में ही दम न तोड़ दे इंसाफ!

​क्षेत्र के सीधे-साधे लोग अब इस आर्थिक शोषण से त्रस्त होकर यही सोच रहे हैं कि आखिर वे अपनी फरियाद लेकर जाएं तो कहाँ जाएं। यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने इन ‘सफेदपोश’ साहूकारों के दस्तावेजों और इस काले कारोबार की फाइलें नहीं खंगालीं, तो वह दिन दूर नहीं जब सोनपुर-शिवप्रसादनगर का हर दूसरा आदमी अपनी ही संपत्ति पर ‘किरायेदार’ बन जाएगा।

​अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस खुली चर्चा पर अपनी आँखें खोलते हैं या फिर ‘सब ठीक-ठाक है’ का बोर्ड लगाकर चैन की नींद सोते रहते हैं!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें