धरना प्रदर्शन : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, चक्काजाम की चेतावनी
Rajesh Soni
Thu, Sep 3, 2026
सूरजपुर। चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्राम बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा मांगों पर ठोस पहल न किए जाने पर आंदोलनकारियों ने चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। धरना दे रहे ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगो में हर घर तक नल-जल योजना से स्वच्छ पानी पहुंचाना, ग्राम पंचायत रसौकी को मुख्य मार्ग से जोड़ना तथा उमझर और रसौकी के बीच दो नदियों पर पुल निर्माण कराना, जिससे बारिश में गांवों का संपर्क न कटे। क्षेत्र के 18 से 20 गांवों में बिजली संकट दूर करने के लिए 33 केवी लाइन का विस्तार कर सभी घरों तक बिजली पहुंचाना। जीपीएस नक्शा तैयार कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र वनाधिकार पट्टा प्रदान करना है।आंदोलनकारियों का कहना है कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ग्रामीण लंबे समय से जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। जब तक प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन