: अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निगरानी...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत प्रभावी क्षेत्रों में खडगंवाकला का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में निर्मित स्थायी संरचाओं पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास से खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन, भण्डारण पर खनिज अमला द्वारा सतत जांच की जा रही तथा उक्त स्थानों पर बांस बल्ली, बोर्ड फ्लैक्स के माध्यम से सूचना लगाया गया है। इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन किया जाना दण्डनीय अपराध होगा तथा उसके विरूद्ध खनिज नियमों के तहत 02 से 05 वर्ष का कारावास की सजा हो सकती है। उपरोक्त वर्णित नियमों व शर्तों के साथ-साथ अवैध उत्खनन परिवहन क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु प्रतापपुर ग्राम पंचायत खड़गंवाकला, पम्पापुर, कल्याणपुर एवं ग्रामीणों के सहयोग से रेत खदान पहुच मार्गों पर बांस बल्ली व बोर्ड, फ्लैक्स में सूचना लगाया गया है साथ ही सतत् निगरानी की जा रही है। नियमों व शर्तों के उल्लंघन खनिज अमला एवं टास्क फोर्स द्वारा खनिज रेत के 14 सितम्बर को थाना सूरजपुर में 02 ट्रैक्टर व 20 सितम्बर को पुलिस चौकी खड़गंवाकला में 01 ट्रीपर व 01 ट्रैक्टर तथा 21 सितम्बर को पुलिस चौकि लटोरी में 01 ट्रैक्टर जप्त कर अभिरक्षा में रखा गया है। जिससे सूरजपुर अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में प्रभावी नियंत्रण है। साथ ही वर्षा काल में राष्ट्रीय हरिज अभिकरण के निर्देषो का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
: स्कुल में कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला का हुआ आयोजन...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
संकुल नवापारा, कन्या, बालक के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के विद्यालयों कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में संकुल के प्राथमिक शाला के 13 विद्यालय और माध्यमिक शाला के 9 विद्यालय ने अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा कार्यालय से बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े एवं रिटायर्ड संकुल प्रभारी दयानंद चौबे संकुल समन्वयक अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, अनुज नारायण दुबे, जितेंद्र साहू की उपस्थिति में हुआ। विकासखंड से आए बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कबाड़ से जुगाड़ मेले की प्रशंसा की तथा टीएलएम जो बनाए गए हैं उसकी तारीफ करते हुए उन्होंने शिक्षकों से कहा इस सामग्री का की सार्थकता तभी है जब आप अपने विद्यालय में इन मॉडलों के दिखाकर बच्चों की जिज्ञासा का समाधान करें। सभी विद्यालयों ने विज्ञान गणित प्रौद्योगिकी के मॉडलों और और टीएलएम का प्रदर्शन किया सभी स्टालों का सूक्ष्म निरीक्षण निर्णायक व्याख्याता प्रवीण कच्छप, मन्नवर हुसैन अंसारी, अमित जायसवाल ने किया। मेले में संकुल केन्द्र नवापारा से प्रथम मा.शा.कन्या नवापारा द्वितीय मा.शा. केजीबीव्ही सूरजपुर संकुल केंद्र बालक से प्रथम प्राथमिक शाला तुरियापारा, द्वितीय माध्यमिक शाला बालक सूरजपुर संकुल केंद्र कन्या सूरजपुर से प्रथम प्राथमिक शाला पंचमंदिर द्वितीय प्राथमिक शाला बालक बड़कापारा विद्यालय रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को प्रशस्ति और समस्त विद्यालय को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम राजकुमारी राजवाडे, ज्योति साहू, स्वाति रानी सांत्रा, काजल पटेल, रवि बाबू कौशिक, बालेश्वर प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार राय, कल्पना मैती, रजनी गुप्ता, प्रकाश सोलंकी, अरुण जायसवाल, शशि कला साहू, पदमलोचन पटेल, सरिता यादव, रीता सरकार, विकास कुमार राज, संजय शांडिल्य, छोटे लाल ठाकुर, नवीन गिद्ध, भावना सिंह, माधव प्रसाद पटेल, प्रेम कुमार जायसवाल, आदित्य शर्मा, दिलीप पटेल, पंकज कौशिक, सुनील चौधरी, कौशल प्रसाद चन्द्रा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
: जिले में आयुष्मान भवः का किया गया शुभारंभ...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की उपलब्धता के लिए आयुष्मान भवः अभियान की योजना तैयार की गई है। आयुष्मान भवः 04 घटकों वाला एक व्यापक अभियान है। आयुष्मान आपके द्वार अभियान 3.0 अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु छूटे हुए सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया जायेगा।आयुष्मान भवः कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विगत दिवस किया गया। वहीं राज्य एवं जिला स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में आयुष्मान भवः अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला चिकित्सालय सूरजपुर में संपन्न हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम में राष्ट्रपति के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, महिला विकास विभाग अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. व्ही.बी. टोप्पो, एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मितानिन उपस्थित रहें।