ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज...सहायक आयुक्त को बंधक बनाए जाने का था मामला...

Admin

Fri, Oct 6, 2023

सूरजपुर. सहायक आयुक्त को जांच के दौरान बंधक बनाए जाने के मामले में सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज किया है।जिसमे मीडिया कर्मी भी शामिल है।रिपोर्ट में सहायक आयुक्त ने कहा है कि दिनांक 29.09.2023 कलेक्टर के निर्देश पर कन्या आश्रम एवं छात्रावास खोड़ दोनो संस्थाएं कन्या आश्रम खोंड़  निरीक्षण करने गए थे जहां कुछ व्यक्तियों ने जबरन 4.00 घंटा छात्रावास में रोक दुव्यर्वहर एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्तपन्न करते हुए अश्लील गाली गलौज किया गया। बताया गया है कि आश्रम के गेट पर लगभग 50-60 उपस्थित होकर जांच पश्चात मुझसे धमकी पूर्वक बात किए एवं अपशब्दो के साथ मेर शासकीय वाहन रोक कर रखा. प्रशासन को सूचना देने के पश्चात थाना रमकोला से पुलिस दल आया और उन्ही के सामने कुछ लोग ने दुर्व्यवहार कर गाली गलौज करते हुये पुलिस वाहन को भी रोक दिया एवं शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने के उदेश्य से नारा लगाया । अनुविभागीय अधिकरी राजस्व भैयाथान थाना प्रभारी ओडगी के साथ उपस्थित होने के बाद लगभग शाम 06.00 बजे वे वहां से निकल पाये।  रिपोर्ट के अनुसार अवधेश जायसवाल  कृष्णा सेन, पवन जायसवाल, उदयचंद वर्मा, पवन सिंह, देवनारायण सिंह, संजय जायसवाल, आशिष प्रताप सिंह , जीवन दास श्यामले एवं अन्य व्यक्तियों पर उकसाने, धमकी देने व अपशब्दों का आरोप है।   

इन धाराओं में जुर्म दर्ज...

सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने  संजय जायसवाल , दानी पांडे , कृष्णा सेन , पवन जायसवाल , उदय चंद्र वर्मा , पवनसिंह , देवनारायण सिंह , बृजमोहन केशरी , गया प्रसाद जायसवाल , अवधेश जायसवाल , आशिष प्रताप सिंह , जीवन दास श्यामले पर धारा 147-, 149-, 186-, 294-, 341-, 342-, 504-, 506-के तहत जुर्म दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें