: क्लेक्टर दीपक सोनी ने की प्रेस वार्ता बताई ये बाते
Sat, May 2, 2020
सचिन तायल सूरजपुर
संपर्क में रहने वाले 49 में से 45 लोगों के सैंपल लेकर भेजे गए हैं एम्स
45 में से चार लोगों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
पीड़ित कर्मचारियों ने अस्थान 15 मिनट तक रखा 49 लोगों से संपर्क
ग्राम पंचायत जजावल के 5 किलोमीटर के दायरे को प्रशासन ने किया सील, दायरे में आए ग्राम पंचायतो में पकनी, जजावल और डेडरी शामिल
इन 3 ग्राम पंचायतों के 300 परिवारों का भी लिया गया जांच हेतु सैंपल
इन ग्रामों मेंआवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध, जरूरत पड़ने पर एकल व्यक्ति को आने जाने की होगी अनुमति
लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच हेतु सैंपल संग्रहण में बढ़ाया गया स्वास्थ्य अमला, 11 टीम से बढ़ाकर स्वास्थ्य टीम की संख्या की गई 18
संपर्क में आए 49 लोगों से किन-किन लोगों ने किया था संपर्क स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके भी सैंपल की करेगी जांच
फिलहाल 5 किलोमीटर का दायरा 24 घंटे के लिए किया गया है सील एसडीओपी राकेश पाटन वार को बनाया गया है नोडल अधिकारी
सील किए गए 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों की जरूरतों की आपूर्ति करेगी पशु चिकित्सा विभाग की टीम
पीड़ितों को रायपुर भेजने में अब तक किया गया चार एंबुलेंस का उपयोग
जिला चिकित्सालय से लगी एमसीएच बिल्डिंग को किया गया कोरोना हॉस्पिटल घोषित
इस बिल्डिंग में है 10 बेड का आईसीयू
सूरजपुर से लगे पतरापारा स्थित लाऊलीहुड कॉलेज और तिलसीवा स्थित डी पी आर सी भवन को घोषित किया गया कोविड केयर सेंटर
पॉजिटिव पाए गए सचिव ने की थी सर्वाधिक 45 लोगों से मुलाकात
रसोईया और आरक्षक ने महज 2-2 लोगों से की थी मुलाकात
पीड़ित तीनों कर्मचारियों से जिला प्रशासन नियमित कर रहा है बात, दिनों के अंदर नहीं है कोरोना के कोई भी लक्षण
कोरोना संबंधी जानकारी के लिए जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन को कलेक्टर ने अधिकृत किया मीडिया का नोडल अधिकारी
कोरोना से बचाव और सुरक्षा के लिए नहीं आएगी किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी, जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में है मास्क और अन्य बचाव सामग्री
भ्रान्ति फैलाने वाली फेक न्यूज़ के लिए एडमिन होगा जिम्मेदार,
कलेक्टर ने समस्त ग्रुप संचालकों से की अपील, कहा- केवल एडमिन ही पोस्ट करें पुष्ट समाचार
जिले के विभिन्न शहरों में मॉक डील के माध्यम से शीघ्र ही किया जाएगा जनता को जागरूक
: पुलिस की मुस्तेदी एवम हाई अलर्ट के बाद पसरा सनाटा
Sat, May 2, 2020
सचिन तायल
प्रतापपुर
ब्लॉक के जजावल में तीन और स्थानिओ के कोरोना पॉजिटिव मिलने से आज प्रतापपुर सहित पूरे आस पास के गाँव हाई अलर्ट होने से पुलिसः की गश्ती से हर तरफ सनाटा छा गया है पुलिसः कड़ाई से पालन कराने के लिए कोई कशर नही छोड़ रही है मेडिकल दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकाने नही खुली है कुछ लोगो के रॉड में आने जाने की भी जानकारी पुलिस मुस्तेदी से लेकर उनकी खबर ले रही है और उन्हें घर से एकदम आवश्यक काम मे ही निकलने की सख्त हिदायत दी जा रही है जजावल मामले के बाद प्रतापपुर एसडीएम एवम एसडीओपी पहले ही कोरोंटाइम हो गए है इसके बाद भी लगातार उनके द्वारा मोनोटरिंग कर फ़ोन से चर्चा कर हर मामले की जानकारी लेकर नगर एवम आस पास व्यवस्था बनाने में अधिकारियों कर्मचारियों को मदद कर रहे है
प्रतापपुर थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने लोगो से की अपील
प्रतापपुर थाना प्रभारी ने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगो को पुलिस का सहयोग कर घर पर रहने की अपील की है आप लोगो के सहयोग से ही सबकुछ संभव है आज कोरोना महामारी भयंकर रूप ले चुका है जिससे आज पूरा देश जूझ रहा है अपनी समझदारी से ही अपना बचाओ है जिससे कोरोना की चैन को तोड़ा जा सकता है अगर किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाएगी तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है