: एमआरपी से अधिक रेट में बेचने पर हुई कार्यवाही
Thu, Jun 4, 2020
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में शहर में गुटखा, सिगरेट, गुड़ाखू को एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचने पर प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई। जांच एवं प्रकरण दर्ज करने के पश्चात कुल 90000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ज्ञात हो कि जिन दुकानों पर जुर्माना वसूल किया गया इनमें उमेश पान मसाला, यश पान मसाला, अग्रवाल एग्रो, बड़े पान भंडार,संदीप पान मसाला,श्रद्धा प्रोविजन,कृपा प्रोविजन,भारत ट्रेडर्स,लक्ष्मी किराना,साहिल किराना, राम अवतार प्रोविजन एवं सुनील प्रोविजन शामिल है। एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करने वाले टीम में तहसीलदार अरुण सोम, नायब तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर, प्रकाश पटेल, पुष्पेन्द्र राज नाप तौल निरीक्षक, पाल सिंह डहरिया शामिल थे।
: सूरजपुर जिले में दुकान खोलने का??
Thu, May 28, 2020
सचिन तायल
प्रतापपुर
सूरजपुर क्लेक्टर रणवीर शर्मा ने दुकान खोलने की समय सीमा बढ़ाकर सुबह 9 से साम 7 बजे तक कर दिया साथ ही साथ पहले की तरह प्रत्येक दुकानदार को सोसल डिस्टेन्स का पालन एवम मास्क लगाना अनिवार्य होगा यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा
: छत्तीसगढ़ में अब सभी दुकाने हप्ते में 6 दिन खुलेगी
Wed, May 27, 2020
सचिन तायल
छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने को लेकर आज सीएम हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में लंबे मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब सभी जिलों में दुकानें अब हफ्ते में 6 दिन खुलेगी। वहीं रेड जोन के कंटेनमेंट एरिया में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। साथ ही सभी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती पहले की तरह ही बरकरार रहेगी बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी
छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने को लेकर आज सीएम हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमे जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला लिया है. सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।