: बीईओ आफिस के लेखपाल को रिस्वत ?
Admin
Thu, Jun 11, 2020प्रतापपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बीईओ ऑफिस में पदस्थ एक लेखापाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत 4 साल पहले मृत शिक्षक की पुत्री ने एसीबी दफ्तर अंबिकापुर में की थी। पिछले 4 साल से जीपीएफ, गेच्यूटी समेत अन्य देयकों के भुगतान के लिए वह कर्मचारी के परिजन को दौड़ा रहा था अंत में वह 10 हजार रुपए की रिश्वत के बदले उक्त राशि देने को तैयार हुआ था। इसी बीच बुधवार को योजना बनाकर एसीबी के ऑफिसरों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है सरगुजा जिले के लुंड्रा बीईओ दफ्तर में पटेल राम राजवाड़े लेखापाल के पद पर पदस्थ है। लुंड्रा क्षेत्र अंतर्गत ही दिवंगत हो चुके हेडमास्टर के जीपीएफ, गेच्यूटी समेत अन्य बकाया राशि के लिए 4 साल से उनके परिजनों को दौड़ाया जा रहा था। इसी बीच वह 10 हजार रुपए की रिश्वत के बदले देयकों का भुगतान करने के लिए तैयार हो गया इसी बीच दिवंगत हेडमास्टर की बेटी ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में की। उसने लेखापाल व उसके बीच हुई बातचीत की रेकॉर्डिंग भी सौंपी। इसके बाद एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों उसे गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई।
रिश्वत लेते ही तुरंत किया गिरफ्तार
प्लान के अनुसार बुधवार की दोपहर दिवंगत हेडमास्ट की बेटी बीईओ दफ्तर में केमिकल लगे रिश्वत की रकम लेकर लेखापाल के पास पहुंची। इस दौरान एसीबी की टीम यह सब नजारा देख रही थी। युवती ने जैसे ही 10 हजार रुपए उसके हाथ में दिए, वहां पहुंची एसीबी की टीम ने उसे रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी गौरव मंडल के अनुसार लेखापाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन