ब्रेकिंग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

प्रतापपुर में 250 बोरी धान जब्त, प्रशासन की औचक दबिश से उड़ी चालबाजी

चांदनी बिहारपुर में सोलर ऑपरेटरों की जेब खाली, बिजली व्यवस्था पर अंधेरे का साया

कोटपा एक्ट के तहत 50 चालान, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ सलाखों के पीछे पहुंचे

सूचना

धुएं के साथ जेब भी हल्की : कोटपा एक्ट के तहत 50 चालान, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

Subhas Gupta

Thu, Nov 19, 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम को देख उड़े कईयों के 'धुएं'—दुकानदारों को मिली चेतावनी बोर्ड टांगने की नसीहत

सूरजपुर। सार्वजनिक जगहों पर 'शान' से कश लगाने और गुटखे-तंबाकू का शौक रखने वालों के लिए बिश्रामपुर में 17 नवंबर का दिन थोड़ा 'महंगा' साबित हुआ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक धावा बोला, तो कई लोगों का धुआं उड़ाने का मजा सीधा जेब ढीली करने में बदल गया।

संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट-2003 के तहत कुल 50 चालानी कार्रवाई की और मौके पर ही 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने लोगों को बड़े प्यार लेकिन सख्त लहजे में समझाया कि सेहत के साथ-साथ नियम तोड़ना भी जेब पर भारी पड़ सकता है।

टीम ने साफ किया कि कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना मना है, और धारा 6(ब) के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के नाबालिगों को तंबाकू बेचना तो सीधा कानून से पंगा लेना है। जाते-जाते टीम ने दुकानदारों और सार्वजनिक स्थलों के संचालकों को यह 'होमवर्क' भी दिया कि वे परिसर में 'नो स्मोकिंग' और 'नाबालिगों को तंबाकू बिक्री प्रतिबंधित' वाले चेतावनी बोर्ड जरूर लगा लें,ताकि अगली बार कोई यह बहाना न बना सके कि "साहब, हमें तो पता ही नहीं था!"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें