: हाथियों की मौत के बाद वन विभाग कर रहा लोगो का?
Wed, Jun 17, 2020
प्रतापपुर
ग्राम के गणेशपर में कुछ दिन पूर्व हाथियों की मौत हो गयी थी जिसमे बलरामपुर परिक्षेत्र में भी एक हाथी की मौत हो गयी थी जिसके लापरवाही के बाद कई अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था जिसे बाद प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग द्वारा जाँच के नाम पर लोगो को परेशान किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा अपने ऊपर न गिरे गाज के चलते भोले भाले ग्रामीणों को निशाना बनाकर वाह वाही लूटने के चक्कर मे ग्रामीणों को परेशान कर रहा है जिससे कभी भी किसी ग्रामीण को झूठे आरोप में फसा सकता है लोगो को इसी बात का डर सता रहा है मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है
: हाथियों की लगातार मौत के बाद लापरवाह अधिकारियों पर गिर रही?
Sun, Jun 14, 2020
प्रतापपुर
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में तीन मादा हाथियों की मौत मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में वन विभाग ने एक्शन लेते हुए एसडीओ, डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले मामले में रेंजर को भी निलंबित किया गया था। बताया जा रहा है कि सभी निलंबित कर्मचारी राजपुर वन परिक्षेत्र के हैं और उन पर सरगुजा सीएफ ने कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा सीएफ ने मादा हाथियों की मौत के मामले में राजपुर वन परिक्षेत्र के एसडीओ के एस खूटियां, डिप्टी रेंजर राजेंद्र प्रसाद तिवारी और वनरक्षक भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।बता दें कि मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति मामले की जांच कर 20 दिनों के भीतर राज्य सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। समिति यह जांच करेगी कि हाथियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है? क्या यह किसी की लापरवाही से हुई है? इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए?
: हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Fri, Jun 12, 2020
सचिन तायल
प्रतापपुर
के ग्राम लोलकी में हुई 8 जून को
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार पत्नी शराब पीने गांव गई थी, तभी पीछे से पति भी शराब पीने वहां पहुंच गया. इसके बाद दोनों ने दूसरे लोगों के साथ बैठकर जमकर शराब पी तभी पति ने पत्नी को घर चलने को कहा और दोनों बाइक से घर जाने लगे. इसी दौरान नशे में धुत पति-पत्नी बाइक से गिर गए, इस पर दोनों में विवाद होने लगा जिस पर पति ने लात-घूसों से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी. किसी तरह लोगों के समझाने के बाद दोनों पति-पत्नी घर पहुंचे, जहां सुबह पत्नी मृत अवस्था में मिली थी
शराब के नशे में
पति ने की थी लात-घूसों से पत्नी की बेदम पिटाई
मिली जानकारी के मुताबिक 8 जून को रात करीब 9 बजे मृतका सरसवाही पारा में शराब पीने गई थी, इसी दौरान आरोपी पति भी वहां पहुंचा दोनों ने दूसरों के साथ बैठकर शराब पी, इसके बाद आरोपी पति ने मृतका को घर चलने को कहा लेकिन वो जाने के लिए तैयार नहीं हुई, किसी तरह मृतका ने अपने पति की बात मानी और उसके साथ बाइक में बैठकर घर जाने लगी, तभी नशे में धुत होने के कारण दोनों बाइक से गिर गए जिसके बाद आरोपी प्रकाश कोड़ाकू ने पत्नी की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और दोनों को घर चले गए पति की पिटाई से पत्नी की पसली की हड्डी टूट जाने एवम लगातार प्राणघातक हमला करने से पत्नी की मौत हो गयी मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रतापपुर एसडी ओपी राकेश पटंवार ने आरोपी की पतासाजी के लिए प्रतापपुर थाना प्रभारी के साथ टीम बनाकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी पति द्वारा सराब के नशे में मार पीट कर हत्या की बात कबूल की गई इस मामले में प्रतापपुर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी प्रकाश कोड़ाकू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.