ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: हाथियों की लगातार मौत के बाद लापरवाह अधिकारियों पर गिर रही?

Admin

Sun, Jun 14, 2020

प्रतापपुर बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में तीन मादा हाथियों की मौत मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में वन विभाग ने एक्शन लेते हुए एसडीओ, डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले मामले में रेंजर को भी निलंबित किया गया था। बताया जा रहा है कि सभी निलंबित कर्मचारी राजपुर वन परिक्षेत्र के हैं और उन पर सरगुजा सीएफ ने कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा सीएफ ने मादा हाथियों की मौत के मामले में राजपुर वन परिक्षेत्र के एसडीओ के एस खूटियां, डिप्टी रेंजर राजेंद्र प्रसाद तिवारी और वनरक्षक भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।बता दें कि मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति मामले की जांच कर 20 दिनों के भीतर राज्य सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। समिति यह जांच करेगी कि हाथियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है? क्या यह किसी की लापरवाही से हुई है? इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें