: पहली बारिश के नदी में उफान से पुलिस हुई अलर्ट
Admin
Wed, Jun 17, 2020प्रतापपुर केरता मानसून के आगमन के साथ ही आज पहली बारिश के बाद प्रतापपुर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित महान नदी पर बना रपटा बाढ़ के कारण डूब गया है, जिसके कारण आवगमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। एसडीएम सीएस पैकरा व एसडीओपी राकेश पाटनवार ने आज देर शाम हालात का जायजा लिया, इस दौरान उनके निर्देश पर नदी के दोनों ओर जवानों की तैनाती करते हुए रास्ते की बेरिकेटिंग कर दी गई है, ताकि रात में इस उफनती नदी को कोई पार करने की कोशिश न करे महान नदी में आज बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने पर यहां निर्मित रपटे के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। आज इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सीएस पैकरा व एसडीओपी राकेश पाटनवार ने महान नदी के समीप पहुंचकर पूरे हालात का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सीएस पैकरा ने केरता व खडगवां के सचिव को हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होनें नदी के दोनों किनारे में अंधेरा होने की स्थिति को देखते हुए तत्काल एसईसीएल प्रबंधन से दोनों ओर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान नगरसेना कमांडेंट से बात करते हुए मोटर-बोट की जल्द तैनाती का निर्देश भी दिया। जिसके लिए कमांडेंट द्वारा दो दिन के अंदर मोटर-बोट की तैनाती कर लिए जाने की जानकारी दी गई। एसडीएम सीएस पैकरा ने रपटे के एक ओर सड़क पर मिट्टी आने पर कल सेतु निगम के अधिकारी से चर्चा करने की बात कही। मौके पर पहुंचे एसडीओपी राकेश पाटनवार ने खडगवांकला के चौकी प्रभारी विमलेश सिंह को निर्देश दिया कि नदी में बाढ़ के हालात में दोनों तरफ से आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया जाए। उन्होनें नदी के दोनों ओर जवानों की तैनाती के साथ बाढ़ की स्थिति में नदी में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान नदी के दोनों ओर बेरिकेटिंग कर दी गई है। नदी में आवागमन ठप्प होने पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन