ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Admin

Fri, Jun 12, 2020

सचिन तायल
प्रतापपुर के ग्राम लोलकी में हुई 8 जून को
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार पत्नी शराब पीने गांव गई थी, तभी पीछे से पति भी शराब पीने वहां पहुंच गया. इसके बाद दोनों ने दूसरे लोगों के साथ बैठकर जमकर शराब पी तभी पति ने पत्नी को घर चलने को कहा और दोनों बाइक से घर जाने लगे. इसी दौरान नशे में धुत पति-पत्नी बाइक से गिर गए, इस पर दोनों में विवाद होने लगा जिस पर पति ने लात-घूसों से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी. किसी तरह लोगों के समझाने के बाद दोनों पति-पत्नी घर पहुंचे, जहां सुबह पत्नी मृत अवस्था में मिली थी                     

       शराब के नशे में पति ने की थी लात-घूसों से पत्नी की बेदम पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक 8 जून को रात करीब 9 बजे मृतका सरसवाही पारा में शराब पीने गई थी, इसी दौरान आरोपी पति भी वहां पहुंचा दोनों ने दूसरों के साथ बैठकर शराब पी, इसके बाद आरोपी पति ने मृतका को घर चलने को कहा लेकिन वो जाने के लिए तैयार नहीं हुई, किसी तरह मृतका ने अपने पति की बात मानी और उसके साथ बाइक में बैठकर घर जाने लगी, तभी नशे में धुत होने के कारण दोनों बाइक से गिर गए जिसके बाद आरोपी प्रकाश कोड़ाकू ने पत्नी की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और दोनों को घर चले गए पति की पिटाई से पत्नी की पसली की हड्डी टूट जाने एवम लगातार प्राणघातक हमला करने से पत्नी की मौत हो गयी मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रतापपुर एसडी ओपी राकेश पटंवार ने आरोपी की पतासाजी के लिए प्रतापपुर थाना प्रभारी के साथ टीम बनाकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी पति द्वारा सराब के नशे में मार पीट कर  हत्या की बात कबूल की गई इस मामले में प्रतापपुर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी प्रकाश कोड़ाकू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें