: पुलिस वाले के लिए आई खुशखबरी@
Mon, May 4, 2020
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है। इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50 रूपए प्रति प्लेट और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट को बढ़ाकर दैनिक व्यय सीमा 70 रूपए किया गया है। पुलिस कर्मियों के लिए नाश्ता और भोजन के लिए पूर्व स्वीकृत दरें 8 फरवरी 2013 से लागू थी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा इसमें बढ़ोत्तरी की गई है।
8
: प्रतापपुर पूर्णलॉक डाउन के बाद खुलेंगी ये दुकाने
Sun, May 3, 2020
सूरजपुर
प्रतापपुर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए 48 घंटे के लॉक डाउन के बाद प्रशासन ने कुछ चीजो में छूट देकर सब्जी दुकान मेडिकल स्टोर एवम डेयरी को छूट प्रदान की है सब्जी दुकान एवम डेयरी सुबह 9 बजे से तीन बजे तक खुली रहेगी जबकि मेडिकल स्टोर को 24 घंटे की छूट रहेगी इस लॉक डाउन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है पहले के अनुसार सारे नियम कानून लागू रहेंगे यह आदेश आगामी 5 मई रात्रि 9 बजे तक या आगामी आदेश तक पारित रहेगा
: पूर्ण लॉकडाउन में चला रहा था मिल नगर पंचायत ने वसूला जुर्माना
Sun, May 3, 2020
प्रतापपुर
नगर पंचायत के वार्ड तीन में शिवनाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा पूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मिल चालू कर पिसाई का कार्य किया जा रहा था जिसमे नगर पंचायत के सीएमओ राजेश कुशवाहा को सूचना मिली जिस पर सीएमओ ने तत्काल दल बल के साथ पहुँचकर देखा तो सही पाया जिस पर
10000
दस हजार का जुुर्माना वसूल किया गया