: विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया एक्सग्रेशिया राशि का भुगतान...
Tue, Apr 28, 2020
भैयाथान ।विकासखंड में रविवार को रजबहर संकुल स्थित प्राथमिक शाला मोहली के संस्था प्रमुख सुदामा पैकरा सहायक शिक्षक एलबी का निधन हो गया था जिसकी सूचना उनके सहायक साथी द्वारा सर्व शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष अमरनाथ चौबे को मिली तथा उन्होंने उक्त सूचना तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री फुलसाय मराबी को दी ।।उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक के परिवार को एक्सग्रेशिया राशि का चेक 28 अप्रैल को प्रदान किया ।। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री फुलसाय मराबी, जितेंद्र प्रताप सिंह, श्री घनश्याम सिंह, रजबहर संकुल समन्वयक श्री तोषित कुशवाहा, श्री अभय वर्मा, श्री रज़्ज़ाक अंसारी, छग सर्व शिक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष श्री अमरनाथ चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय, श्री बृजेश पांडेय, श्री महेश पैकरा उपस्थित थे ।।
: सरगुजा ग्रीनजोन में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम्प
Tue, Apr 28, 2020
सचिन तायल
सूरजपुर.
सरगुजा संभाग में अब तक
कोरोना
के एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले थे। इस कारण संभाग के पांचों जिले ग्रीन जोन में थे। इसी बीच मंगलवार को सूरजपुर जिले के जजावल स्थित राहत शिविर में ठहरे एक मजदूर की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया हैसूरजपुर कलक्टर ने भी इस मामले की पुष्टि कर दी है। उक्त पॉजिटिव श्रमिक को पहले अंबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में शाम को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन बाद में पता चला कि उसे एम्स रायपुर ले जाया गया सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव एक श्रमिक के मिलने से छत्तीसगढ़ में अब पॉजिटिवों की संख्या बढक़र 38 हो गई है। हालांकि इनमें से 34 मरीज ठीक हो चुके हैं।सूत्रों के अनुसार झारखंड के गढ़वा निवासी एक श्रमिक महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। जब देश में लॉकडाउन घोषित हुआ तो वह महाराष्ट्र से चलकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ में दाखिल होते ही राजनांदगांव में उसे रोक लिया गया। यहां प्रशासन व स्वास्थ्य अमले द्वारा उसे क्वारेंटाइन किया गया था।इसके बाद उसे 16 अप्रैल को सूरजपुर जिले के जजावल में बने राहत शिविर में ठहराया गया था। इस बीच उसका सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। यहां मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन ने 28 अप्रैल को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी। यह खबर जैसे ही सरगुजा संभाग के लोगों को हुई, यहां हडक़ंप मच गया।
ले जाया गया एम्स रायपुर
अंबिकापुर से स्वास्थ्य टीम कोरोना पॉजिटिव श्रमिक को लेने गई थी लेकिन रायपुर एम्स प्रबंधन के कहने पर उसे रायपुुर ले जाया गया
: छत्तीसगढ़ में 2 और कोरोना मरीज हुए ठीक
Tue, Apr 28, 2020
सचिन तायल रायपुर.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित कोविड-19 के 2 और मरीज ठीक हो गए हैं. रायपुर एम्स ने मंगलवार को 2 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की.
दोनों महिला मरीज हैं. अब प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित सिर्फ 3 मरीज ही बचे हैं. ठीक हुए दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.