ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: सरगुजा ग्रीनजोन में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम्प

Admin

Tue, Apr 28, 2020

सचिन तायल सूरजपुर. सरगुजा संभाग में अब तक कोरोना के एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले थे। इस कारण संभाग के पांचों जिले ग्रीन जोन में थे। इसी बीच मंगलवार को सूरजपुर जिले के जजावल स्थित राहत शिविर में ठहरे एक मजदूर की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया हैसूरजपुर कलक्टर ने भी इस मामले की पुष्टि कर दी है। उक्त पॉजिटिव श्रमिक को पहले अंबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में शाम को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन बाद में पता चला कि उसे एम्स रायपुर ले जाया गया सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव एक श्रमिक के मिलने से छत्तीसगढ़ में अब पॉजिटिवों की संख्या बढक़र 38 हो गई है। हालांकि इनमें से 34 मरीज ठीक हो चुके हैं।सूत्रों के अनुसार झारखंड के गढ़वा निवासी एक श्रमिक महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। जब देश में लॉकडाउन घोषित हुआ तो वह महाराष्ट्र से चलकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ में दाखिल होते ही राजनांदगांव में उसे रोक लिया गया। यहां प्रशासन व स्वास्थ्य अमले द्वारा उसे क्वारेंटाइन किया गया था।इसके बाद उसे 16 अप्रैल को सूरजपुर जिले के जजावल में बने राहत शिविर में ठहराया गया था। इस बीच उसका सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। यहां मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन ने 28 अप्रैल को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी। यह खबर जैसे ही सरगुजा संभाग के लोगों को हुई, यहां हडक़ंप मच गया।

ले जाया गया एम्स रायपुर
अंबिकापुर से स्वास्थ्य टीम कोरोना पॉजिटिव श्रमिक को लेने गई थी लेकिन रायपुर एम्स प्रबंधन के कहने पर उसे रायपुुर ले जाया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें