ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: प्रतापपुर एसीबी की कार्यवाही से हड़कंप

Admin

Thu, May 14, 2020

प्रतापपुर एन्टी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत चतुर्थ वर्ग कर्मचारी बिनेश्वर राम टेकाम पिता स्व. घोण्डुराम उम्र 62 वर्ष ग्राम रेवटी थाना चंदौरा का निवासी है। बिनेश्वर टेकाम जो स्वीपर के पद से जनवरी 2019 में सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत के उपरांत उसे ग्रेच्युटी व अन्य राशि के तौर पर 10 लाख रुपये शासन से मिलने थे। जिसमें 7 लाख रुपये उसे मिल गए थे बाकी 3 लाख रुपये उसे मिलने बाकी थे। ब्यूरो के अनुसार आवेदक बिनेश्वर टेकाम ने 17 मार्च को ब्यूरो अम्बिकापुर में
इस रकम के लिए उससे आरोपी लेखापाल गिरवर कुशवाहा 16 हजार की घुस मांग रहा है। इस दौरान आवेदक ने ब्यूरो को वॉइस रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। जिसे ब्यूरो की टीम ने परीक्षण किया और इसकी सत्यता के बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इस दौरान आरोपी लेखापाल के द्वारा आज 14 मई को स्वीपर को बुलाये जाने पर पूरी टीम घेराबन्दी में लग गई। सुबह साढ़े 10 बजे टीम ने लेखापाल के कक्ष में पीड़ित बिनेश्वर टेकाम से 16 हजार रुपये की राशि घुस के तौर पर लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ब्यूरो के डीएसपी गौरव मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी लेखापाल पूर्व में उक्त पीड़ित से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराने के नाम पर 19 हजार रुपये ले चुका है, और अब शेष बाकी 3 लाख रुपये व पैंशन की राशि स्वीकृत कराने के लिए पीड़ित व्यक्ति को लगातार परेशान कर रहा था। ब्यूरो ने पीड़ित स्वीपर बिनेश्वर टेकाम के सेवानिवृत्त के एक वर्ष बाद भी पैंशन प्रकरण नहीं बनाए जाने को भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में मानते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। इस पूरे अभियान में एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर के डीएसपी गौरव मंडल, टीआई प्रमोद खेस, टीआई शरद सिंह, एसआई विविधपाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक मनीष यादव के साथ जिला मिशन समन्वयक संजय सिंह व नायब तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा मौजूद थे। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मचा हुआ है और नगर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें