: यहाँ डॉ...नही शैतान है..? तड़पता रहा मरीज, बांटल खत्म होने पर वापस चढ़ गया खुन...
Sun, Jul 2, 2023
शमरोज खान सूरजपुर
बिहारपुर. जिले की स्वास्थ्य सेवाओ का हाल बदहाल है स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री के संभाग क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों के मनमर्जी लापरवाह रवैए से जीते जी मरीज मर रहे है। जिम्मेदार कान में रुई डालकर मूकदर्शक बने बैठे है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र के बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को गांव के मुकुन्दलाल जायसवाल पिता केवला प्रसाद इलाज कराने पंहुचा, जांच में मलेरिया टाईफाइड होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। जहाँ उसे बांटल लगाकर डाक्टर नर्स स्वास्थ केंद्र से गायब हो गए, बॉटल में दवा खत्म होने पर वह निकालने के लिए चिखता चिल्लाते रहा कोई नहीं आया। खुन शरीर से बाटल में वापस जाने लगा था, उसी दौरान परिजन पहुंचकर बाटल को बंद किया। पूरे मामले को डाक्टरो को बताने पर डाक्टर उल्टा ही भड़क कर गए और बत्तमीजी करते हुए मरीज को धक्का देकर अस्पताल से बाहर भगा दिया गया।
काम छोड़ पार्टी में मदमस्त रहते है स्वास्थ अमला.
..
लोगो के स्वास्थ को ईलाज करने के बजाए यहाँ पदस्थ स्वास्थ अमला नाच गाना पार्टी में मदमस्त रहते है. आये दिन इनकी लापरवाही सामने आती रहती है कई स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों तक बंद रहते है और स्वास्थ्य कर्मी कागजो में ड्यूटी बजा रहे है।
: तेंदूपत्ता नाम पर काट डाली हजारों हरे भरे पेड़...
Sat, Jun 3, 2023
बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के नेशनल पार्क में तेंदूपत्ता नाम पर ग्रामीणों काट डाली हजारों हरे भरे पेड़. तेंदूपत्ते के लिए अभी भी सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण तेंदु के पेड़ों को काट रहे . जंगलों में जगह-जगह पेड़ों के ठूंठ नजर आ रही है.छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा से लगे बिहारपुर, अन्तिकापुर कोल्हुआ महुली खोहीर रामगढ़ उमझर रसोकी बैजनपाठ लुल कछवारी जूडवनिया मोहरसोप चोगा करौटी बिहारपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गावों में ग्रामीण तेंदूपत्ते का संग्रहण करते हैं. इस बार जंगल में आग लगने से तेंदू के छोटे पेड़ तो जलकर खाख हो गए तो वही ग्रामीणों ने गुरूघासी दास नेशनल पार्क के प्रतिबंधित जंगल में लगे विशालकाय तेंदू के हरेभरे पेड़ को काट कर भारी मात्रा में में तेंदूपता एकत्र की है. जिससे जंगल में जगह-जगह पेड़ों के ठूंठ नजर आ रहे है. गौरतलब है कि क्षेत्र के जंगलों में तेंदूपत्ता का विपुल उत्पादन होता है लेकिन अप्रैल एवं मई के प्रारंभ में कई बार बेमौसम बारिश होने के कारण तेंदूपत्ता की गुणवत्ता खराब हो गई. छोटे-छोटे पौधों के पत्ते दानायुक्त एवं छोटे होने के कारण अनुपयोगी हो गए हैं लिहाजा ग्रामीण पत्तों के लिए जंगलों में स्थित तेंदू के हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। ग्रामीण पूर्व में भी तेंदू के पेड़ों के पत्ते तोड़ते थे। ग्रामीण पत्तों के लिए पेड़ों की डालियां भी काटते थे लेकिन इस बार जंगल के छोटे पौधों से गुणवत्तायुक्त पत्ते उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण धड़ल्ले से तेंदू के विशाल पेड़ों काट डाले यहाँ तक कि गुरूघासी दास नेशनल पार्क के प्रतिबंधित जंगल तक को नहीं छोड़ा है तथा पार्क के हजारों हरे पेड़ों को काट डाला है। वन विभाग रामगढ़, रसोकी बैजनपाठ लुल कछवारी जूडवनिया मोहरसोप चोगा करौटी उमझर सहित आसपास के वनों में पेड़ों की ठूंठ नजर आ रहे है। सर्वाधिक पेड़ों कछवारी जंगल में कटे हैं। बिहारपुर रेंजर मेवालाल पटेल से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो पाई.
: आकाशीय बिजली गिरने से 2 मवेशियों की मौत, एक घायल
Wed, May 31, 2023
बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर के मोहरसोप में आकाशीय बिजली चपेट में आने से 2 मवेशियों की मौत हो गई है एक घायल हो गई है. मंगलवार शाम बिहारपुर क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिस के साथ तेज आंधी चलने लगी. इस दौरान मवेशी महुआ पेड़ के नीचे आकर खड़े रहे तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक घायल हो गई जिसका उपचार किया जा रहा है जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.