ब्रेकिंग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

प्रतापपुर में 250 बोरी धान जब्त, प्रशासन की औचक दबिश से उड़ी चालबाजी

चांदनी बिहारपुर में सोलर ऑपरेटरों की जेब खाली, बिजली व्यवस्था पर अंधेरे का साया

कोटपा एक्ट के तहत 50 चालान, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ सलाखों के पीछे पहुंचे

सूचना

: भालू ने गाय चराने गए युवक पर किया हमला…चेहरे को नोचकर किया लहूलुहान...

पप्पू जायसवाल
सूरजपुर. जिले के दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चाँदनी के वनांचल के गांव में भालू ने युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दरअसल भुण्डा गांव के रहने वाले रामप्रसाद गांव से लगे जंगल मे गाय चराने गया हुआ था उसी दौरान जंगली भालू ने हमला कर लहूलुहान करते हुए चेहरे को बुरी तरह नोच डाला है जिसे परिजन खाट पर लिटा कर कई किलोमीटर उप स्वास्थ्य केंद्र महुली लाये लेकिन वहाँ ताला लटकने से इलाज नहीं हो पाया.फिलहाल परिजनों ने घायल को मध्यप्रदेश के बैढन जिला अस्पताल में ले गए. जहां पर घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल मध्यप्रदेश रीवा अस्पताल रेफर कर दिया है. गांव के पूर्व सरपंच तेजबली चेरवा ने बताया कि किसी तरह से वन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमें मदद सहायता नहीं मिला और बिहारपुर क्षेत्र में हमेशा वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था चरमरा गया है ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें