: शाबास क्रांति.. जान जोखिम में डाल बहन को दे दिया जीवनदान
Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल
अंबिकापुर- सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में गज आतंक के बीच 7 वर्षीय बालिका कांति पैकरा ने अपनी साहस का लोहा मनवाया है। बालिका ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही अपनी 3 साल की बहन को हाथियों से बचा लिया। हाथियों से बचकर भागने के दौरान छोटी बहन घर में छूट गई थी।
इसी दौरान कांति साहस का परिचय देते हुए हाथियों के पास गुजरी और घर में घुसकर बहन को सुरक्षित निकाल लाई। जिस साहस से उसने अपनी बहन की जान बचाई, इसकी सराहना सभी कर रहे हैं। बुधवार को गांव में पहुंचे लखनपुर थाना प्रभारी ने कांति का नाम 15 अगस्त को बहादुरी पुरस्कार की सूची में भेजने की बात कही है। मंगलवार की रात हाथी वन परिक्षेत्र लखनपुर के ग्राम मांजा से होते हुए उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम मोहनपुर धौरापारा पहुंचे औऱ घरों को तोडऩा शुरु कर दिया। हाथियों ने खोराराम कंवर के घर के सामने का हिस्सा तोड़ते हुए पीछे दरवाजे को तोड़कर बाड़ी में प्रवेश किया और मक्का और अन्य फसल को बर्बाद करने लगे। हाथियों को देख खोरा राम का परिवार घर के दूसरे रास्ते से बाहर निकलने लगा। हड़बड़ी में परिवार लोग खुद तो निकल गए लेकिन 3 साल की बालिका को बाहर लाना भूल गए। इसी बीच खोरा राम की 7 वर्षीय नातिन कांति अद्म्य साहस का परिचय देते हुए हाथियों के बगल से गुजरी और अपनी ३ वर्षीय बहन को सकुशल घर से निकाल लाई।
हाथियों ने घर के साथ-साथ एक भैंस को भी कुचला
गांव के ही सुखराम कंवर भैंस बांधकर रखा था जिसे हाथियों ने कुचलकर घायल कर दिया। गंझू राम के घर का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। इसी तरह पिंटू विश्वकर्मा के परछी को तोड़ दिया तथा पानी से बचने के लिए घर मे लगाए गए प्लास्टिक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
हाथियों द्वारा पहुंचे गये क्षति का आंकलन कर रहा है वन विभाग
प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने सम्बंधित विभागीय लोगों से चर्चा कर तत्काल मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक पहल करने की बात कही। वहीं वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हुई क्षति का आंकलन कर रही है। इसी के अनुसार मुआवजा वितरित किया जाएगा।
अधिकारियों ने किया बहादुर क्रांति को शलाम, कहा पुरस्कार के लिए रिकमेंड करेंगे नाम
हाथी प्रभावित ग्राम का दौरा करने पहुंचे थाना प्रभारी लखनपुर एसके केरकेट्टा ने चर्चा के दौरान बताया कि हाथियों के बीच अपनी बहन को सकुशल वापस निकालकर लाने वाली बिटिया कांति के साहस को सलाम है। हर वर्ष 15 अगस्त को अद्म्य साहस के लिए दिए जाने वाले बहादुरी पुरस्कार के लिए बालिका कांति पैकरा का नाम प्रस्तावित कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
: किस नेता ने कहा- हवा में सरकार बनायेगी भाजपा
Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- कांग्रेस के आदिवासी नेता और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग भाजपा सरकार के कार्यों से खुष नहीं है, कर्मचारी वर्ग नित्य हड़ताल कर रहा है, किसान और मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, व्यापारी परेशान है, समाज का हर तबका किसी न किसी रूप में सरकार से खफा है। ऐसे में भाजपा की सरकार कैसे बन सकती है। उन्होंने पूरे आत्मविष्वास से कहा कि कांग्रेस 46प्लस के लक्ष्य को साधकर सरकार बनायेगी इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्हांने सूरजपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार करने और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि पूरा प्रदेष का माहौल भाजपा के विरूद्ध है और कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।
राम - लखन की जोड़ी पर पूरी टीम को भरोसा
आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत भगत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के मध्य किसी भी प्रकार के मतभेद और दूरियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों राम- लखन की तरह विश्वसनीय है, इस राम लखन की जोड़ी पर पूरी टीम को भरोसा है और इनके नेतृत्व में ही सरकार बनाने के लक्ष्य को बगैर किसी बाधा के पूर्ण करेंगे। भाजपा कितना भी प्रयास कर ले नेतृत्व और टीम में फूट नहीं डाल पायेगी।
: संदिग्ध प्रेमी युगल की सरफिरों ने की धुनाई.... वीडियो भी हुई वायरल
Mon, Jul 16, 2018
राजेश सोनी
अम्बिकापुर- शोसल मीडिया में एक 1 मिनट 49 सेकंड का वीडियो तेज़ी से हो रहा है वायरल जो देवलोक के पास उपलब्ध है, चूंकि वायरल वीडियो में अष्लील गालियां उपयोग में लाई गई है, इसलिए वीडियो वायरल करना मुनासीब नहीं है।
वीडियो में एक युवती और उसके कथित प्रेमी को कुछ लड़को ने ग्रुप बनाकर डंडे से करीब आधे घण्टे तक बेदम बेरहमी से पिटाई की है। ये पूरा मामला अम्बिकापुर शहर से लगे चांदनी कुंदन बगीचा नाम की जगह का है जहां पर एक युवती जो अपने एक साथी के साथ पेड़ के नीचे बैठकर बात कर रही थी उसी दौरान अम्बिकापुर मायापुर के कुछ सरफिरे लड़के जो नशे की हालत में यहां पहुंचे और इन प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर करने लगे, इतना ही नही सरफिरों ने युवती के चेहरे पर बंधे स्कार्फ को भी हटवा कर उसका वीडियो बनाया ,और वहीं इलाके का एक नाबालिग़ बच्चा जो मारपीट की घटना देख कर यहां उसे भी छड़ी से जमकर मार मारा।
इस पूरे मामले में खास बात यह है कि घटना के ठीक पहले का भी एक 12 सेकंड का वीडियो देव लोक को मिला है जिसमे सभी लड़के एक साथ ग्रुप में नशे का सेवन भी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लड़के मायापुर के रहने वाले हैं और आयोडेक्स, स्पासमो टेबलेट, व्हाइटनर जैसे विभिन्न प्रकार के नशे की लत के कारण आये दिन इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं, वीडियो में दिख रहे सभी लड़को ने आसपास के क्षेत्र के माहौल को बिल्कुल ख़राब कर रखा है अब इस वीडियो के माध्यम से लोग पुलिस से इन सरफिरे आदतन लड़को पर करवाई की मांग कर रहे हैं ।